जल्द बनेगी रूरल इंडस्ट्री पॉलिसी, 50 हजार को रोजगार मिलेगा: रघुवर दास

जल्द बनेगी रूरल इंडस्ट्री पॉलिसी, 50 हजार को रोजगार मिलेगा: रघुवर दास

रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि लघु व कुटीर उद्योग से बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलता है। इस बाबत नियमों को आसान कर अधिकाधिक लोगों को इसे जोड़ा जा रहा है। इसके नियमों को सरल कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को इससे जोड़ रहे हैं। रूरल इंडस्ट्री पॉलिसी में टेक्सटाइल इंडस्ट्री की तर्ज पर ग्रामीणों को प्रशिक्षित किया जाएगा और रोजगार देने वाली कंपनियों को रियायतें भी दी जाएंगी। सीएम गुरुवार को ईएसएएफ स्माल फाइनांस बैंक के प्रबंध निदेशक के पॉल थॉमस से हुई मुलाकात के दौरान बओल रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में जल्द ही रूरल इंडस्ट्री पॉलिसी बनने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में बांस, खजूर आदि का उत्पादन बहुतायत में होता है। इससे जुड़े उत्पादों को बढ़ावा दें, ताकि बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिले। किसानों को भी लाभ होगा। कहा कि संथाल के सभी छह जिलों व कोल्हान के तीन जिलों में इनका उत्पादन होता है। इन जिलों के सभी प्रखंडों में प्रशिक्षण सह उत्पादन इकाई लगाने का काम करें। इससे स्थानीय आदिवासी समुदाय के लोगों को ना सिर्फ रोजगार मिलेगा, बल्कि जीवन स्तर भी बदलेगा। उन्होंने कहा कि संथाल के सभी जिलों के साथ ही कोल्हान के चाकुलिया, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला में बांस व खजूर होते हैं। रोजगार की संभावनाओं को देखते हुए जल्द से जल्द जिलों में प्रशिक्षण का काम आरंभ हो। सरकार स्किल डेवलपमेंट के तहत मदद मुहैया कराएगी।
50 हजार लोगों को रोजगार
कंपनी के प्रबंध निदेशक के पॉल थॉमस ने बताया कि अभी राज्य के 9 प्रखंडों में प्रशिक्षण व उत्पादन केंद्र चल रहे हैं, जल्द ही 24 नए केंद्र शुरू किये जाएंगे। इसका आगाज होते ही प्रदेश में लगभग 50 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। और फिर तादात बढ़ती जाएगी।
विश्व स्तर पर बांस के उत्पादों की मांग
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद हो जाए। बांस से बने उत्पाद कैसे प्लास्टिक की जगह ले सकते हैं, इस पर फोकस किया जाए, क्योंकि बांस के उत्पादों की मांग देश के अलावे विदेशों में की जा रही है। कहा कि दुर्गा पूजा समेत अन्य मेलों में रांची, जमशेदपुर, धनबाद समेत अन्य प्रमुख शहरों में स्टॉल लगाएं, ताकि उत्पाद बिकें। देश-दुनिया में लगने वाले अहम मेलों में भी झारखंड का स्टाॅल लगाया जाए। इस बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, उद्योग सचिव के रविकुमार, स्किल डेवलपमेंट के सीइओ कृपानंद झा, कंपनी के निदेशक आलोक पी थॉमस, अजित सेन सहित जयवंत होरो मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव के मार्गदर्शन में जन-आंदोलन बना नशामुक्ति अभियान Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव के मार्गदर्शन में जन-आंदोलन बना नशामुक्ति अभियान
Koderma News: परिमल नाथवानी की जीत पर विधायक डॉ. नीरा यादव ने दी बधाई
Hazaribagh News: कर्जन मैदान में नशा मुक्ति अभियान के तहत टग ऑफ वॉर का सफल आयोजन
Hazaribagh News: अंचल अधिकारी की अध्यक्षता में एसआईआर को लेकर महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक संपन्न
Hazaribagh News: नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय के लिए बनी संयुक्त समिति
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देश पर 300 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में एनईपी-2020 पर विशेष शिक्षक कार्यशाला
Koderma News: डीवीसी केटीपीएस अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगा मेगा टीकाकरण शिविर
Giridih News: अवैध खनन पर उपायुक्त रामनिवास यादव का कड़ा रुख, टास्क फोर्स की बैठक
Giridih News: ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त एक्शन, ब्रेथ एनालाइजर से हुई चालकों की गहन जांच
Deoghar News: पटवाबाद में कुएं की घेराबंदी का विरोध करना पड़ा महंगा, महिला से मारपीट
Deoghar News: नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 20 जून को होगी मॉक ड्रिल