रांची: पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में पहुंचे आम व खास

रांची: पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में पहुंचे आम व खास

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगवानी में गुरुवार को रांची एयरपोर्ट पर आम से खासमखास तक की व्यापक भीड़ जुटी हुई थी। उनकी अगुवाई में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्‍हा, प्रदेश अध्‍यक्ष लक्ष्‍मण गिलुवा, रांची के सांसद संजय सेठ, प्रदेश के महामंत्री दीपक प्रकाश सहित दर्जनों की तादात में लोग एयरपोर्ट पहुंचे थे। पीएम को देखने की ललक में यात्रीगण भी सुरक्षा संबंधी जांच करवाकर उनकी राह देख रहे थे। जैसे ही पीएम पंहुचे तो विशेष अर्लट जारी हुआ व उनके रास्ते में लगे बैरिकेट बंद कर दिये गए। एयरपोर्ट से लेकर विधानसभा भवन तक के रास्ते को पूरी तरह से नो ट्रैफिक जोन कर दिया गया था।
चप्पे चप्पे पर सुरक्षा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर रांची पुलिस ने कठोर सुरक्षा के इंतजामात किये थे। एयरपोर्ट रोड से लेकर विधानसभा के नए भवन तक के लिए सड़क में बैरिकेडिंग कर दिया गया था। हर जगह पर पुलिस बल की तैनाती थी। पुलिस के वरीय अधिकारी भी एयरपोर्ट से लेकर विधानसभा और जगन्नाथ मैदान के कार्यक्रम स्थल तक की सुरक्षा का जायजा लेते दिखाई दे रहे थे। हर ट्रैफिक पोस्ट और चैक चौराहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लेकर नगड़ी के कुटे में बने विधानसभा भवन तक चप्पे- चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गयी थी। ऊंची इमारतों पर भी पुलिस के शार्प शूटर तैनात थे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में 10 आईपीएस, 56 डीएसपी, 123 इंस्पेक्टर, 656 सब इंस्पेक्टर व लगभग आठ हजार पुलिस बल की तैनाती की गयी थी। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से कार्यक्रम स्थल पर पैनी नजर रखी जा रही थी। हर गतिविधि पर पुलिस के अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर बने कंट्रोल रूम से निगरानी कर रहे थे। कार्यक्रम स्थल पर सादे लिबास में महिला और पुरुष पुलिसकर्मी तैनात थे। कार्यक्रम स्थल में बिना जांच और पास के किसी को भी प्रवेश करने नहीं दिया गया।
रोका गया आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका को
16 अगस्त से बेमियादी हड़ताल पर डटी आंगनबाड़ी सेविकाएं व सहायिकाएं प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जाने की तैयारी में थी व वे सुंदरी तिर्की के नेतृत्व में आगे बढ़ रही थी, कि इस जत्थे को पुलिस ने हटिया रेलवे स्टेशन के पास ही रोक दिया। दूसरा जत्था राजभवन के समीप वीणा सिन्हा के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहा था। स्थाईकरण और मानदेय में बढ़ोतरी इनकी मुख्य मांग है। मांगे अब तक पूरी नहीं किये जाने के कारण ये आंदोलनरत हैं।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़
Koderma News: झुमरीतिलैया में राजद ने कांवड़ पदयात्रियों के लिए लगाया भव्य सेवा शिविर
छात्राओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं, पूरी मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई: बाबूलाल मरांडी
राज्य सरकार और जेएमएम नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही: प्रतुल शाहदेव
तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैम्पा शासी निकाय की पहली बैठक