बारिश से गिरा मिट्टी का घर, मलवे में दबने से तीन की मौत
On
राउंड अप दुमका
रांची: जिले के जामा थाना अंतर्गत अमझाड़ गांव में जोरदार बारिश से आज सुबह एक मिट्टी का मकान गिर गया और इसके मलवे में दबने से दो महिला सहित कुल तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के समय तीनों कमरे में सोए थे व इनकी मदद के लिए जब तक ग्रामीण पंहुचे, तब तक इनके प्राण पखेरु उड़ गये थे। मृतकों की पहचान लुखी मरांडी (30), लुखी मुर्मू (28) व आमदर हेंब्रम (60) के रूप में हुई है।
बच गए बच्चे
इस हादसे में मृतक लुखी मरांडी के दो बच्चे राकेश मरांडी (10) व मुकेश मरांडी (4) सुरक्षित हैं, क्योंकि हादसे के वक्त ये दूसरे कमरे में सो रहे थे। मौके की सूचना पर पहुंचे बीडीओ साधुचरण देवगम व थानेदार विमल कुमार ने तीना शव को कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमॉर्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद सांसद सुनील सोरेन ने बीडीओ व सीओ को चावल, प्लास्टिक, कपड़ा सहित अन्य जरूरी सामान अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस बाबत पीड़ित परिवार को तत्काल 10-10 हजार रुपये की आर्थिक मदद भी दी गई। सांसद ने दोनों बच्चों को आवासीय विद्यालय में नामांकन कराने का आश्वासन दिया।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts

Latest News

