मुर्गी का बच्चा भी मरे तो घंटों- घंटों जाम: आशीष बॉर्डर

मुर्गी का बच्चा भी मरे तो घंटों- घंटों जाम: आशीष बॉर्डर

  • भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत बंद को बताया बेअसर

पप्पू पाण्डेय


सरिया(गिरिडीह): जनता ने विपक्ष के भारत बंद को पूरी तरह से नकार दिया। बगोदर विधानसभा के साथ- साथ पूरे गिरिडीह जिले में बंद बेअसर रहा। उक्त बातें भाजयुमो के जिलाध्यक्ष आशीष कुमार बॉर्डर ने कहा। कहा कि मंगलवार को सारी दुकानें खुली रही। सिर्फ चंद लोग रोड जाम करके बैठे हुए थे। जिससे गाड़ियों की लंबी लाइन लगी थी। हमारे यहां तो एक मुर्गी का बच्चा भी मर जाए उसके लिए भी दो-दो घंटे जी टी रोड जाम हो जाता है। लेकिन सवाल यह है कि जिस महंगाई का जिस संविधान का हवाला देकर विपक्ष के लोगों ने एक बार फिर से जनता को भ्रमित कर बंद करवाना चाहा उसे क्षेत्र की जनता ने पूरी तरह से नकार दिया।

वहीं दूसरी ओर बंदी की असफलता को देखते हुए एक बार फिर से माले के नेताओं द्वारा सरिया के व्यवसाइयों क्रमश: नंदकिशोर मोदी, विवेक मोदी, पिंटू लाइट, अजीत मोदी के साथ मारपीट एवं गाली गलौज की गई। सूचना मिलते ही बॉर्डर सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता सरिया पहुंचकर व्यवसाइयों से मिलकर घटना की जानकारी ली।

सरिया के प्रशासन को फटकार लगाते हुए व्यापारियों को सुरक्षा बहाल करने की मांग की। माले पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने कहा की सरिया के “मोदी व्यवसाइयों “को मारने से दिल्ली में बैठे “मोदी जी” न भागने वाले हैं, न हारने वाले हैं। उन्हें हराने के लिए व्यवसाइयों के साथ मारपीट नहीं बल्कि उनका विश्वास जीतना चाहिए। उन्होंने कहा कि संविधान के खतरे की दुहाई देकर माले के लोगों ने लोगों ने बंद करवाया। उसी संविधान का उल्लंघन करते हुए सरिया में व्यवसाइयों के साथ मारपीट की।जिसकी जितना निंदा की जाए कम है।

मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य गोल्डन जायसवाल, भाजयुमो जिला मंत्री पवन मंडल, 20 सूत्री अध्यक्ष महेश कुमार मोदी आदि मौजूद थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत