हजारीबाग: सांसद ने जाना सेंटर फॉर ट्राइबल स्टडीज का हाल

हजारीबाग: सांसद ने जाना सेंटर फॉर ट्राइबल स्टडीज का हाल

हजारीबाग: सांसद जयंत सिन्हा ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शिलान्यास किये गये सेंटर फॉर ट्राइबल स्टडीज के निर्माण की प्रगति का जायजा लिया। इस बाबत उन्होंने जिला उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह, विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति रमेश शरण, रजिस्ट्रार बंशीधर प्रसाद रुखरीयर, चीफ इंजीनियर सहित संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं का हाल जाना।
गौरतलब है कि इस केंद्र में विराट सभागार, जनजातीय संस्कृति से जुड़ी पुस्तकें व विद्यार्थियों को विभिन्न कोर्सेज में दाखिला मिलेगा। साथ ही झारखंड की जनजातीय संस्कृति के प्रचार- प्रसार के साथ उसका संरक्षण भी होगा। प्रधानमंत्री ने इस केंद्र के बारे में कहा है कि इसके बनने से जनजातीय संस्कृति को विस्तार से जानने और आगे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
सांसद ने इस बाबत हजारीबाग मेडिकल कॉलेज के प्रबंधन के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि यह मेडिकल कॉलेज हजारीबाग का स्वप्न था जो साकार हुआ है। अत्यंत हर्ष का विषय है कि विद्यार्थियों के दाखिले की प्रक्रिया भी जल्द आरंभ होने जा रही है। इसके बाद जयंत सिन्हा ने गोला व बरलंगा में मंडल कार्यसमिति की बैठक में उपस्थित होकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बाबत दिशा-निर्देश भी दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी की जीत के लिए वे जी-जान लगा दें, डबल इंजन सरकार जनता को लगातार लाभान्वित करते रहे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Sahebganj News: एफएमएनआर तकनीक से जंगलों की सुरक्षा में जुटे पोखरिया गांव के ग्रामीण Sahebganj News: एफएमएनआर तकनीक से जंगलों की सुरक्षा में जुटे पोखरिया गांव के ग्रामीण
Koderma News: कस्तूरबा बालिका विद्यालय पोखरडीहा में जनप्रतिनिधियों ने किया औचक निरीक्षण, ली जानकारी
Sahebganj News: प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने दी चेतावनी, दुर्व्यवहार पर कॉलेज से होंगे निष्कासित
Sahebganj News: महाविद्यालय के बीएड विभाग को मिले नए सहायक प्राध्यापक डॉ. मिनारुल
आध्यात्मिक भवन में गूंजी गणेश वंदना, गायक कमल नयन पाण्डेय ने मोहा सबका मन
Koderma News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में लूट की योजना बनाते बिहार के चार शातिर अपराधी गिरफ्तार
Koderma News: बाबा भोलेनाथ की भक्ति में लीन कांवरिए, बासोडीह से 105 किमी पैदल यात्रा पर निकला जत्था
Koderma News: पीएम श्री स्कूलों के 60 विद्यार्थी भुवनेश्वर रवाना, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का करेंगे भ्रमण
Pakur News: बनावग्राम मंडल में शक्ति केंद्र विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, संगठन मजबूती पर जोर
हेमंत सोरेन से मिले कांग्रेस प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कैबिनेट फैसलों पर जताया आभार
छात्रों की आवाज राहुल गांधी ने की बुलंद, हेमंत सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला: विजय शंकर नायक
Pakur News: प्राथमिक विद्यालय तालडीह गनपुरा में बाल स्वास्थ्य जांच शिविर, 43 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग