गिरिडीह: आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तरीय चर्चा- परिचर्चा
On
गौरव गुप्ता
बगोदर: भारतीय जनता पार्टी की बूथ स्तरीय बैठक विधायक के पेतृक आवास खेतको में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता औरा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह और संचालन बेको मुखिया टेकलाल चौधरी ने किया।
बैठक की शुरुवात श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। वहीं बैठक में भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल को फूल माला पहनाकर विधायक नागेंन्द्र महतो ने स्वागत किया।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक श्री महतो ने कहा कि यह बैठक पूरे विधानसभा स्तरीय के लिए की गयी है। इसके साथ ही विष्णुगढ़ प्रखंड से सटे बगोदर विधानसभा के अंतर्गत पड़ने वाले बूथ कमेटी के गठन के लिए पदाधिकारियों का कार्य भार सौंपा जाएगा।
साथ ही विधानसभा स्तरीय बूथ कमिटी का सुझाव तीनों प्रखंड के अंतर्गत मंडल अध्यक्ष को दी जाएगी। वहीं बैठक के माध्यम से आगामी कोडरमा लोकसभा चुनाव पर भी चर्चा किया गया है। बैठक में बूथ कमिटी कैसा हो, वही कमेंटी को मजबूत करने, सरकार की जन कल्याणकरी योजना के बारे में लोगो को जागृत करना, पंचायत के वरीय कार्यकर्ता को दी जाएगी।
वहीं पिछले चुनावों की समीक्षा की गई। ताकि आगामी कोडरमा लोकसभा चुनाव व विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत हो।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित







