डॉ अजय ने बात न मानी, इसलिए हारे गोड्डा: इरफान
On
स्टेट ब्यूरो: लोकसभा चुनाव में गोड्डा सीट पर करारी हार को लेकर जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ अजय कुमार के साथ- साथ महागठबंधन में शामिल जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी व प्रदीप यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुये कहा, कि यदि वे मेरी बात सुन लेते गोड्डा में हारने के बजाय जीत जाते।
[URIS id=8357]
इरफान ने सोशल मीडिया ट्विटर पर किये अपने पोस्ट पर बाबूलाल मंराडी व प्रदीप यादव द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व को गुमराह करने का आरोप भी लगाया है। कहा कि इन्होंने अडानी की लड़ाई को आंदोलन का नाम देकर कांग्रेस की मजबूत सीट ले ली। लेकिन 18 प्रतिशत से अधिक अल्पसंख्यक आबादी का इस बाबत जिक्र नही किया गया। गौरतलब हो कि चुनाव पूर्व भी इरफान इसी बात को लेकर अपनी बात दिल्ली दरबार तक पंहुचा चुके थे। उन्होंने सार्वजनिक तौर पर अपने पिता फुरकान अंसारी के लिये दावा ठोंका था। गोड्डा सीट पर बीजेपी के निशिकांत दुबे ने महागठबंधन उम्मीदवार प्रदीप यादव को करीब 1.84 लाख वोट से हराया है। राहुल गांधी के मंच पर उन्होंने कहा था, कि अल्पसंख्यक महज मतदान के लिए नही, बल्कि लोकतंत्र में भागीदारी निभाने के लिये भी हैं। गलत फीडबैक देने के कारण ही अल्पसंख्यकों ने इस बार के चुनाव में किसी के पक्ष में मतदान नहीं किया।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







