भारी बारिश से उजाड़ा आशियाना

भारी बारिश से उजाड़ा आशियाना

कोडरमा। लगातार पांच दिनों से हो रही बारिश ने कई लोगों का आशियाना उजाड़ दिया है। वे लोग इस बरसात में किसी तरह जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं। झुमरीतिलैया नगर परिषद क्षेत्र के गुमो बस्ती माईका नेट वार्ड नंबर 22 स्थित मो. सलाउद्दीन पिता मो. अब्दुल शेख का घर रविवार की सुबह लगातार हो रही बारिश से ढह गया।
मोहम्मद सलाउद्दीन अपने तेरह लोगों के परिवार के साथ 3 रूम में रह रहे थे, लेकिन अब उनके आशियाना उजड़ने से उनके सामने भारी मुसीबत आ पड़ी है। बाल बच्चों के साथ भुक्तभोगी घर से बाहर हो गया है। आसपास के लोगों द्वारा दिए गए तिरपाल लगाकर रहने को वह मजबूर है। भुक्तभोगी मो.सलाउद्दीन ने बताया कि आवास के लिए नगर परिषद और वार्ड पार्षद के पास सालों से चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं।
वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू, प्रदेश प्रतिनिधि तुलसी मोदी और सुरेश मोदी सलाउद्दीन के घर पहुंच कर उनका हाल जाना और उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। वहीं दूसरी ओर चित्रगुप्त नगर वार्ड नं. 24 के नन्द लाल राम का घर भारी बारिश के वजह से घर गिर गया है। इनके घर गिर जाने से इन पर भी मानो एक पहाड़ टूट गया है। नंदलाल राम एक दिव्यांग व्यक्ति है। इनका कोई सहारा नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी तक सरकार द्वारा आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। अगर आवास योजना का लाभ मिल गया होता तो आज बेघर ना होते। इसी प्रकार के अन्य लोगों को भी बरसात में घर न होने की परेशानी झेलनी पड़ रही है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत