भ्रष्टाचार झारखंड में शिष्टाचार: रामेश्वर उरांव

भ्रष्टाचार झारखंड में शिष्टाचार: रामेश्वर उरांव

रांची: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा है कि भ्रष्टाचार झारखंड में शिष्टाचार का रुप ले चुका है और रघुवर राज में बगैर रिश्वत कोई काम नहीं होता है। शुक्रवार को वे पलामू जिलाध्यक्ष बिट्टू पाठक के आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। कहा कि सरकार ने पलामू को सुखाड़ जिला ना घोषित कर सौतेला व्यवहार कर रही है।
प्रदेश अध्यक्ष ने गढ़वा को सुखा क्षेत्र घोषित करने पर खुशी जाहिर की, लेकिन सवाल पूछा की आखिर विश्रामपुर सहित बाकि प्रखंड के लोगों ने कौन सा गुनाह किया था ? सरकार तो जनता की मां-बाप होती है, तो सभी को समान रुप से देखना ही उसका कर्तव्य है। पहले मोटर व्हीकल एक्ट का आतंक फैलाया और अब सुखाड़ पर भेदभाव करने का काम कर रही है।
इस बाबत मौजूद पूर्व विधायक चंद्रशेखर उर्फ ददई दूबे ने कहा कि अब प्रदेश में शासन नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। देशभर में यही हाल है। सरकार कुछ नहीं कर रही है। मोदी जी एक तरफ मजदूरों पर एफडीआई लगा रहे हैं। सेल, कोल इंडिया का निजीकरण किया जा रहा है। एफडीआई का कोयल मजदूरों ने एकजुट होकर विरोध किया तो मजबूरन कोयला मंत्री को एफडीआई को वापस लेने की घोषणा करनी पड़ी लेकिन सरकार ने अधिसूचना को वापस नहीं लिया। अधिसूचना वापस नहीं लिए जाने तक संघर्ष जारी रहेगा। कहा कि सरकार किसानों को बरगला रही है और इसका जवाब आगामी विधानसभा में जना देगी।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़
Koderma News: झुमरीतिलैया में राजद ने कांवड़ पदयात्रियों के लिए लगाया भव्य सेवा शिविर
छात्राओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं, पूरी मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई: बाबूलाल मरांडी
राज्य सरकार और जेएमएम नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही: प्रतुल शाहदेव
तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैम्पा शासी निकाय की पहली बैठक