भाजपा बौरा गई है, इसलिए जनता का दर्द समझने को तैयार नहीं: बाबूलाल
On
जेवीएम का संशोधित मोटर वाहन एक्ट के खिलाफ विरोध मार्च
रांची: झाविमो सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मंराडी ने कहा है कि किसी भी कानून को अमलीजामा पहनाने से पहले उसमें बहस की जाती है, जनता से इस बाबत राय राय ली जाती है, लेकिन संषोधित मोटर वाहन एक्ट को लागू करने से पहले ऐसा कुछ भी सरकार ने नहीं किया। ये इस बात को साफ स्पष्ट करता है, कि भाजपा जनता के दर्द को समझना ही नहीं चाहती है। मंराडी बुधवार को केंद्र एवं रघुवर सरकार द्वारा लागू नये वाहन एक्ट के खिलाफ राजधानी में पार्टी द्वारा निकाले गये विरोध मार्च में बोल रहे थे।
मंराडी ने कहा कि जेवीएम इस कानून के खिलाफ जमकर आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा को बहुमत मिला तो वो बौरा गई है। इसी कारण बगैर चर्चा व जनता से बात किये नये कानून को जनता के उपर थोप दिया है। कहा कि पहले तो इन्होंने नोटबंदी कर लोगों की तिजोरी से पैसे निकाले। इसके बाद जीएसटी लगाकर छोटे बिजनेसमैन के खाते से पैसे निकाले और अब मोटर व्हीकल कानून के तहत जुर्माना बढ़ा कर यही काम कर रही है। मंराडी ने कहा कि भाजपा ने झारखंड को चारागाह बना दिया है। खान-खनीज उन्होंने लूटा ही है, जमीन भी लूट रहे हैं। अब जब लोग मजदूरी करके जेब में पैसा जमा कर रहे थे, सेकेंड हैंड गाड़ी खरीदकर अपना शौक पूरा कर रहे थे, तो उसे भी पकड़ कर तरह-तरह के आरोप लगा उनकी जेब से पैसे निकाल रही हैं। रोजना ऐसी खबरे आ रही हैं कि जितनी कीमत की स्कूटर व मोटरसाइकिल नहीं, काले कानून के हिसाब से उससे ज्यादा सरकार वसूल रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि झाविमो इस कानून का पुरजोर विरोध करती है। कहा कि हमारी मांग है कि सरकार इसे अविलंब वास ले। यदि ऐसा नहीं होता है तो आनेवाले समय में और भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा। हमें राज्य की गरीब जनता को राहत देना था। देश के कई राज्यों ने इसे एक्ट को लागू नहीं किया है। यहां तक कि भाजपा शासित गुजरात में सरकार ने जुर्माना आधा कर दिया है। इससे पूर्व झाविमो कार्यकर्ता मोरहाबादी मैदान में जुटे। व यहां से विरोध मार्च की शुरुआत की, जो अलबर्ट एक्का चौक पर जाकर समाप्त हुआ।
रामगढ़ में भी विरोध
यहां भी बुधवार को झाविमो कार्यकर्ताओं ने पार्टी जिलाध्यक्ष गोविंद बेदिया के नेतृत्व में विरोध मार्च निकाला। बेदिया ने इस मौके पर कहा कि सरकार ने काला कानून लागू कर जनता का जीना दुभर कर दिया है। प्रतिरोध मार्च शहर के गांधी चौक से शुरू हो कर सुभाष चौक में जाकर समाप्त हुआ। श्री बेदिया ने कहा कि सरकार के इशारे पर ट्रैफिक नियम के नाम पर पुलिस आम जनता को परेशान कर रही है। फाइन के नाम पर लोगों को सिर्फ लूटा जा रहा है। कहा कि सरकारी अधिकारियों की गाड़ी बिना रजिस्ट्रेशन, प्रदूषण सर्टिफिकेट और इंश्योरेंस के फर्राटे से दौड़ रही है, लेकिन उनकी जांच नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी अपने परिवार के साथ बाजार निकल रहा है तो उसे गाड़ी के पेपर के नाम पर धौंस दिखाया जा रहा है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







