भाजपा छोड़ सभी दलों ने कहा, बैलेट पेपर से एक चरण में हो चुनाव

भाजपा छोड़ सभी दलों ने कहा, बैलेट पेपर से एक चरण में हो चुनाव

– उप-चुनाव आयुक्‍त सुदीप जैन ने पार्टी प्रतिनिधियों से की बात
रांची: भारत निर्वाचन आयोग की टीम ने गुरुवार को भाजपा, कांग्रेस समेत अन्‍य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आयोग की टीम ने विधानसभा चुनाव को लेकर बात कर उनके सुझाव मांगे। इस बाबत भाजपा का कहना था कि उन्हें ईवीएम पर पूर्ण भरोसा है। बाकि सभी दलों ने बैलेट पेपर से एक ही चरण में चुनाव कराने की मांग की।
भाजपा की ओर से प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने मुलाकात के बाद बताया कि पार्टी की ओर से बांग्लादेशी घुसपैठ की बात उठाते हुए अतिरिक्त ईवीएम का प्रबंध करने की मांग की। चुनाव आयोग की इस अहम बैठक में आला अधिकारी भी मौजूद थे। कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठिए वोट दे रहे हैं, यह चिंता का विषय है। इस बाबत अतिसंवेदनशील बूथों पर सुरक्षा की मांग करने के अलावे यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि मतदाता के निवास स्थान से मतदान केंद्र की दूरी दो 2 किमी से ज्‍यादा न हो। श्री प्रकाश ने कहा कि पार्टी की ओर से 13-14 सुझाव दिये गये। कहा कि हमें ईवीएम पर पूरा भरोसा है और पार्टी निष्पक्ष चुनाव चाहती है, पार्टी ने प्रदेश की भौगौलिक स्थिति के आधार पर यहां पांच चरणों में चुनाव करने की मांग कराने की मांग की।
प्रतिपक्ष की ओर से झामुमो के सुप्रिया भट्टाचार्य ने बताया कि उन्होंने चुनाव आयोग से भाजपा की शिकायत की। कहा कि राज्य सरकार पार्टी कार्यकर्ता के रुप में कार्य कर रही है। भट्टाचार्य ने कहा कि झारखंड में चुनाव एक ही चरण में होना चाहिए। प्रचार के एक बार बंद होने के बाद दोबारा प्रचार ना हो, इसका ध्यान रखा जाना चाहिए। कहा गया कि सभा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया है, जो सही नहीं है। कभी नेटवर्क तो कभी लोगों की कमी होती है। ऐसे में पक्षपात होता है। उन्होंने पेड न्यूज पर कड़ी निगरानी किये जाने की वकालत की। कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने मुलाकात के बाद बताया कि जब महाराष्ट्र व हरियाणा में एक चरण में चुनाव हो सकता है तो झारखंड में भी कोई दिक्कत नहीं होगी। सरकार ट्रांसफर-पोस्टिंग की साजिश रच रही है। इसके अलावे लेन-देन भी हो रहा है। कहा कि हमने सरकारी मशीनरियों के दुरुपयोग की शिकायत की है। इन्होंने एक या दो चरणों में चुनाव कराने की वकालत की।
राजद की ओर से निष्पक्ष व वैलेट से चुनाव कराये जाने की मांग की गई है। सत्तारुढ़ सहयोगी आजसू ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करते हुए चुनाव कराये जाने की वकालत की। कहा कि चुनाव एक ही चरण में होना चाहिए। इसके आवे बूथों में रोषनी करने की मांग की। झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) ने हेलीकॉप्टर से प्रचार की अनुमति के लिए प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग की। कहा कि चुनाव में प्रचार का सभी को अवसर मिले। इससे पूर्व झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां परखने चुनाव आयोग की टीम रांची पहुंची। गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे रांची एयरपोर्ट पर रांची के डीसी ने आयोग की टीम की अगवानी की। भारत निर्वाचन आयोग की तीन सदस्‍यीय टीम अपने दो दिवसीय दौरे पर झारखंड में अब तक की चुनावी तैयारियों का जायजा लेगी। कयास लगाया जा रहा है कि चुनाव आयोग झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा 25 अक्टूबर के बाद कभी भी कर सकती है। निर्वाचन आयोग की टीम दो दिनों तक रांची में महत्‍वपूर्ण बैठक के बाद अपना फीडबैक आयोग को देगी, इसके बाद ही चुनाव का ऐलान किया जाएगा।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Related Posts

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान