वर्तमान के सभी नेताओं को नैतिकता की पाठ पढ़ने की जरुरत: विजय हांसदा

वर्तमान के सभी नेताओं को नैतिकता की पाठ पढ़ने की जरुरत: विजय हांसदा

रांची/नई दिल्ली: राजमहल से लोकसभा प्रतिनिधि विजय हांसदा ने शुक्रवार को सदन में धार्मिक आधार पर हो रहे लड़ाईयों पर सवाल उठाया। सांसद ने कहा कि 2020 में भी सभी हिन्दू-मुस्लिम की बात कर रहे हैं। पूरा देश इस आग में जल रहा है। जबकि शिक्षा, स्वास्थय, रोजगार और विकास की बातें कोई नहीं कर रहा। देश की इस स्थिति को सँभालने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में नैतिकता का पाठ पढ़ाया जाता है, जबकि वर्तमान के सभी नेताओं को इस विषय को पढ़ने की जरुरत है।

राजमहल सांसद ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के आने के बाद हुई दिल्ली हिंसा की जांच होनी चाहिए। साथ ही जिन लोगों का इस घटना में जान-माल का नुकसान हुआ है, उन्हें सरकार मुआवजा मुहैया कराये।इसके अलावा हिंसा की जाँच के लिए एक ऐसी टीम का गठन हो, जिसमें सभी पार्टी के लोगों को शामिल हो सकें। कहा कि यह देश सिर्फ हिन्दू और मुसलमानों का नहीं है। यहां रहने वाले सभी लोग भारतीय हैं। हिन्दू और मुस्लिम की बात कर देश विकास के रास्ते पर आगे नहीं ले जाया जा सकता।

इससे पूर्व गुरुवार को भी सांसद विजय हांसदा ने प्रश्नकाल में देवघर में हवाई अड्डे का निर्माण कार्य में लगने वाले समय के बारे में प्रश्न किया। जिसका जवाब देते हुए हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि निर्माण कार्य 22 सितम्बर 2020 तक पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने किया निरंतर जन-जागरूकता अभियान का आह्वान Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने किया निरंतर जन-जागरूकता अभियान का आह्वान
Bokaro News: प्रदूषण नियंत्रण एवं अपशिष्ट प्रबंधन पर बीएसएल में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
Palamu News: बाल संरक्षण और किशोर विकास को लेकर उपायुक्त ने की समन्वय बैठक
Pakur News: पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज गंभीर, बुलाई बैठक
Pakur News: जिले में खुलेंगे तीन नए स्पोर्ट्स डे बोर्डिंग केंद्र, उपायुक्त ने दी हरी झंडी
Pakur News: कंचनगढ़ गुफा और लीलातरी पर्यटन स्थल का होगा कायाकल्प और सौंदर्यीकरण
Hazaribagh News: विभावि के डॉ सुकल्याण मोइत्रा को झारखंड सरकार ने किया सम्मानित
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने राजनीतिक दलों को दिया 'एसआईआर' प्रक्रिया का प्रशिक्षण
Hazaribagh News: "नशा मुक्त राज्य हो हमारा" अभियान के तहत पुलिस का बड़ा जागरूकता कार्यक्रम
खोरीमहुआ अनुमंडल कार्यालय में नशामुक्त समाज के लिए विधिक कार्यशाला संपन्न
Giridih News: मुहर्रम को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन, उपायुक्त के नेतृत्व में फ्लैग मार्च
झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय की दो दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला संपन्न