जल्द ही जड़ से समाप्त हो जाएंगे नक्सली: डीके पांडेय

जल्द ही जड़ से समाप्त हो जाएंगे नक्सली: डीके पांडेय

– जैप वन में दी गई विदाई
रांची: झारखंड के पुलिस महानिदेशक डीके पांडेय ने दावा किया है, कि आनेवाले समय में झारखंड से उग्रवाद जड़ से समाप्त हो जाएगा। शुक्रवार को जैप वन गा्रउंड में उनके सेवानिवृति के मौके पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। उनके लिए फेयरवेल परेड का आयोजन किया गया था।
1984 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी डीके पांडेय ने 24 फरवरी 2015 को झारखंड में डीजीपी का पदभार संभाला था व चार वर्ष से अधिक रिकॉर्ड समय तक इस पद पर बने रहे। सेवानिवृति के आखिरी दिन उन्होंने कहा, कि मुझे अपने सेवाकाल में सभी सहपाठियों का स्नेह मिला, जिसके लिए मैं कृतज्ञ रहूंगा। इस दौरान झारखंड पुलिस के कई वरीय अधिकारीगण मौजूद थे। डीजीपी डीके पांडेय के स्थान पर अब 1985 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी कमल नयन चौबे नये डीजीपी का पदभार ग्रहण करेंगे। वे फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली में है। बीएसएफ के एडीजी पद पर कार्यरत चौबे के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से चार जून को झारखंड वापस लौटने की संभावना है।

[URIS id=8357]

फेयरवेल पैरेड को संबोधित करते हुए श्री पांडेय ने कहा कि पुलिस महानिदेशक का पद संभालते वक्त उनके सामने कई चुनौतियां थीं। पुलिस अधिकारियों सहित पुलिस बल में भारी कमी थी। मेरे कार्यकाल में हजारों की संख्या में नई बहालियां हुई। कहा कि प्रदेश से 80 फीसदी नक्सवाल समाप्त हो चुका है व बाकि बचे 20 प्रतिशत नासूर का भी समापन हो जाएगा। कहा कि एक-एक ईंट की मदद से जो इमारत रखी गयी है, आने वाले समय में नेतृत्व नक्सलियों का पूरी तरह से सफाया करने में सफल होगा। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए डीजीपी ने कहा कि पुलिस-पब्लिक के सहयोग से ही झारखंड का विकास संभव है। उन्होंने साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं पर भी अंकुश लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत
Palamu News: जिले के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा अभियान का सफल आयोजन
Palamu News: 'ऑपरेशन सफाया' के तहत पुलिस की बड़ी सफलता, देसी कार्बाइन संग तीन गिरफ्तार
Dumka News: शिकारीपाड़ा क्षेत्र में अवैध लॉटरी का काला कारोबार, गाढ़ी कमाई गंवा रहे मजदूर
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
छात्रा अमीषा और सबिता के साथ हुई बदसलूकी पर भाजपा ने उठाए गंभीर सवाल, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
Hazaribagh News: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने खनिज राजस्व को लेकर राज्य सरकार को घेरा
Hazaribagh News: फर्नेस ब्लास्ट हादसे के बाद गरमाई राजनीति, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद पहुंचीं घटनास्थल
Lohardaga News: ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवान दिलीप उरांव को दी गई अंतिम विदाई
Pakur News: जनजाति सुरक्षा मंच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुच्छेद 342 में संशोधन की रखी मांग
Pakur News: सुंदरपुर में पेसा कानून के तहत पारंपरिक ग्राम सभा का हुआ सफल आयोजन
Giridih News: प्राथमिक स्कूली बच्चों की गणितीय क्षमता सुधारने को शुरू हुआ ‘मोबाइल गुरु’ कार्यक्रम