राष्ट्रपति ने 103 साल से लेकर युवा महिलाओं तक को दिया नारी शक्ति पुरस्कार
नयी दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कई महिलाओं को सम्मानित किया. राष्ट्रपति ने मुंगेर जिले के टेटियाबंबर प्रखंड की धौरी पंचायत की सरपंच बीणा देवी को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया. राष्ट्रपति ने उन्हें यह सम्मान उनके द्वारा मशरूम उत्पादन इस कार्य को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदान किया. बीणा देवी मशरूम महिला के नाम से लोकप्रिय हैं.
#WATCH 103-years-old Mann Kaur receives the ‘Nari Shakti Puruskar’ from the President, for her achievements in athletics. #Delhi #InternationalWomen‘sDay pic.twitter.com/8NAADH0SJZ
— ANI (@ANI) March 8, 2020
राष्ट्रपति ने भारतीय वायुसेना की पहली महिला फाइटर मोहना जित्रवाल, अवनी चतुर्वेदी और भावना कांत को भी नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया. इन्होंने 2018 में मिग – 18 उड़ाया था.

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर की अरफा जान को भी राष्ट्रपति ने नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया. उन्हें राज्य की मृतप्राय शिल्पकला में फिर से जान फूंकने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है. उन्होंने कहा है कि यह पुरस्कार उन्हें उनके पिता और पति के समर्थन से किए गए कार्याें के लिए मिला है.
जनजातीय इलाकों में महिलाओं में उद्यमिता विकसित करने में मदद करने के लिए तेलंगाना की भूदेवी को भी आज नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया.



