अयोध्या : रामलला के कपड़ों की क्या है तैयारी, पांच अगस्त को त्यौहार मनाने की अपील
अयोध्या : रामलला के भूमिपूजन से संबंधित कार्यक्रम यूं तो तीन अगस्त को श्रावणी पूर्णिमा के दिन ही आरंभ हो जाएगा, लेकिन मुख्य कार्यक्रम पांच अगस्त को होगा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचेंगे. इस बीच रामलाल के पूजन से संबंधित सारी तैयारियां की गयी हैं. उनके कपड़े भी तैयार कर लिए गए हैं.
रामदल ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित कल्कि राम ने कहा है कि राम लला की पोशाक तैयार हो चुकी है. इसे मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास जी को सौंपा जाएगा. पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर का शिलान्यास करेंगे. उन्होंने खुद कई बार कहा है कि जिस चीज का वो शिलान्यास करते हैं उसका उदघाटन भी करते हैं.
कल सोमवार को राम लला की मूर्ति को सफेद कपड़े पहनाए जाएंगे, मंगलवार को लाल कपड़े पहनाए जाएंगे, इसी प्रकार कल से लेकर 5 तारीख तक इन्हीं के कपड़े पहनाए जाएंगे। बुधवार को हरे रंग के कपड़े पहनाए जाएंगे। पीले और केसरिया रंग का विकल्प भी रखा गया है :आचार्य सत्येंद्र दास, प्रधान पुजारी https://t.co/nUmeOHNemv pic.twitter.com/BcckDB99Wu— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 2, 2020
इस संबंध में मंदिर के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा है कि सोमवार को श्रावणी पूर्णिमा के दिन राम लला की मूर्ति को सफेद कपड़े पहनाए जाएंगे, मंगलवार को लाल कपड़े पहनाए जाएंगे, इसी प्रकार कल से लेकर पांच तारीख तक इन्हीं के कपड़े पहनाए जाएंगे. बुधवार को हरे रंग के कपड़े पहनाए जाएंगे. पीले और केसरिया रंग का विकल्प भी रखा गया है.
राम लला के कपड़ों के दर्जी भगवत प्रसाद ने कहा है कि पंडित कल्कि राम ने कपड़ों के लिए आर्डर दिया था. सोमवार के लिए सफेद, मंगलवर के लिए लाल और बुधवार के लिए हरे रंग की विशेष पोशाक तैयार की गयी है. केसरिया रंग की पोशाक भी तैयार है.
Ayodhya: Devotees light earthen lamps at Tapasvi Chhavani ashram at Ramghat ahead of the foundation stone laying ceremony of the #RamTemple on August 5. pic.twitter.com/4xV2O2ZmOs
— ANI UP (@ANINewsUP) August 2, 2020
राम जन्मभूमि ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने कहा है कि पांच अगस्त को प्रधानमंत्री अयोध्या पहुंच कर राम जन्मभूमि के निर्माण कार्य का प्रारंभ कराएंगे. उन्होंने देश के सभी राम भक्तों से अपील की कि वे इस अवसर पर अपने घर में रहकर त्यौहार का दृश्य उपस्थित करें. भजन, पूजन, कीर्तन, प्रसाद वितरण करें और दीपोत्सव मनाएं. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने भी इस संबंध में अपील की है.
5 अगस्त को PM अयोध्या पहुंचकर राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण कार्य का प्रारंभ कराएंगे। मैं देश के सभी राम भक्तों से अनुरोध करता हूं कि इस अवसर पर वे अपने-अपने घर पर रहकर त्यौहार का दृश्य उपस्थित करें। भजन, पूजन, कीर्तन, प्रसाद वितरण और दीपोत्सव बनाएं :चंपत राय, राम जन्मभूमि ट्रस्ट pic.twitter.com/QOUHhIDnDE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 2, 2020
सारा देश गदगद और प्रसन्न है। मेरी सभी से अपील है, चार अगस्त की रात को अपने-अपने घर दीपमालाएँ और विद्युत बल्ब की लड़ियाँ जलाएँ।
हम प्रत्यक्ष रूप से अयोध्या नहीं जा सकते लेकिन घर पर रहकर ही भगवान राम की पूजा करें, सुंदरकांड का पाठ करें :मध्य प्रदेश CM शिवराज सिंह चौहान https://t.co/PWuo0F1Z4y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 2, 2020




