कल्याणकारी योजनाओं को आमजनों तक पहुंचाना प्राथमिकता: मुकेश

कल्याणकारी योजनाओं को आमजनों तक पहुंचाना प्राथमिकता: मुकेश

बोकारो के नये डीसी ने लिया प्रभार
बोकारो: जिले नये उपायुक्त मुकेश कुमार ने निवर्तमान उपायुक्त कृपा नंद झा से पदभार लेने के बाद गुरुवार को कहा कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आमलोगों तक पहुंचाना है। कुर्सी संभालने के बाद उन्होंने जिले के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों से चल रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली।
डीसी ने कहा कि ने कहा कि पहला उद्देश्य जिले को स्वच्छ व शिक्षित वातावरण देने के साथ लोकहित में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को आमलोगों को मुहैया कराना होगा। किसी भी समस्याओं को निबटारा ससमय करना भी वे प्राथमिकता सूची में रखेंगे। निवर्तमान उपायुक्त कृपानंद झा की प्रशंसा करते हुए कहा कि बोकारो को मिले उनके अनुभवों को वे आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने जिले के पदाधिकारियों को ऊर्जावान गति के साथ काम करने का का निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यालय एक परिवार की तरह है, इस परिवार को चलाने के लिए उन्हें सबसे सहयोग की अपेक्षा है। निवर्तमान उपायुक्त कृपा नंद झा को जिले के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बुधवार को भावभीनी विदाई दी।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Student Protest: बाबूलाल मरांडी ने सदर अस्पताल पहुंच अनशनकारी छात्रों से की मुलाकात, जाना कुशलक्षेम Student Protest: बाबूलाल मरांडी ने सदर अस्पताल पहुंच अनशनकारी छात्रों से की मुलाकात, जाना कुशलक्षेम
Dumka News:विश्व स्तनपान सप्ताह पर रामगढ़ में अनूठी पहल, गोद भराई, अन्नप्राशन और सम्मान समारोह आयोजित
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक ने हिल टॉप स्कूल में लगाया निशुल्क शिविर, 200 बच्चों की दंत जांच
Accident News: उत्तराखंड में खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत, एक लापता
Crime News: गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैस बिल अपडेट के नाम पर साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
JPSC-JSSC आंदोलन के बीच देवेंद्र नाथ महतो का शुगर लेवल गिरा, अस्पताल जाने से किया इनकार
India-Pakistan: आतंकवाद मुक्त माहौल के बिना संबंध सामान्य नहीं हो सकते: केन्द्र
Giridih News: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
युवाओं और शिक्षा पर भाजपा को बोलने का नैतिक अधिकार नहीं: शिल्पी नेहा तिर्की
Giridih News: गिरिडीह में उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया EVM-VVPAT वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण
National Handloom Day: हस्तकरघा भारत की संस्कृति, परंपरा और आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीक: राज्यपाल
Pakur News: बाल तस्करी और बाल विवाह बच्चों के लिए अभिशाप: उर्मिला हेम्ब्रम