परिवर्तित युग में यहां आज भी पुराने सामान सस्ते में
देवघर: दीपावली को लेकर हर तरफ उमंग है लेकिन लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश ने दीपावली की चकाचौंध धीमी कर दी है। हम आपको बताते हैं देवघर के मीना बाजार इस बाजार की खासियत के बारे में कि आज भले ही युग परिवर्तित हो चुका है, लेकिन इस दौर में भी यहां पुराने सामान सस्ते दरों पर मिल जाते हैं।
पुरानी पूजा पद्धति हो या खाद्य पदार्थ दूसरी तरफ किसी भी तरह के सजावट के सामान यहाँ मिलत हैं। इसलिए इस बाजार में शहर से ज्यादा गांव के लोग आकर खरीदारी करते हैं। यहां दीपावली के मौके पर बैलों पर बांधे जाने वाले सजावटी सामान हों, दीये हों दिए हो या पुराने खिलौने, सभी मिल जाते हैं। इसके अलावा लक्ष्मी गणेश की पूजा करने हेतु हर प्रकार के पकवान व प्रसाद भी यहां मिलते है। यहां पारंपरिक मिठाइयां नहीं मिलती, बल्कि वह पुराने जमाने की चीनी की मिठाइयां मिलती हैं, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। इसके पैसे भी कम लगते हैं।



