केटीपीएस में जागरूकता सप्ताह
कोडरमा: डीवीसी केटीपीएस में 28 अक्टूबर से चल रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को डीवीसी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें ईमानदारी से बेहतर संतुष्टि और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए मजबूत नैतिक आधार पर भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, अखंडता से संबंधित प्रतियोगिता, शब्द खोज प्रतियोगिता, शब्द सुडोकू प्रतियोगिता शामिल थे।
चित्रकला प्रतियोगिता में डीवीसी अधिकारियों व कर्मचारियों के बच्चे प्रांजल कुंदू, मनीष कुमार, साधना कुमारी, रिद्धिमान, अरुष कश्यप, अंजली कुमारी, आनंद कुमार, भैरवी, खुशी, सूर्या, आर्या, श्रीति, रमेश, सनीर ज्योति, हंसराज, आईशा रानी, आयुष राय, सिद्धि रंजन सहित 32 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के नेतृत्व सतर्कता पदाधिकारी निशांत पिलानिया ने किया। मौके पर पिलानिया ने कहा कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह का मुख्य उद्देश्य है कि ईमानदारी को बढ़ावा देने और भ्रष्टाचार की लड़ाई में जनभागीदारी को बढ़ावा देना। उन्होंने कहा कि भारत जैसे विशाल देश में हम जन भागीदारी के बिना ईमानदारी को प्रोत्साहन और भ्रष्टाचार से लड़ाई नहीं लड़ सकते हैं।


