अरुण कुमार ने लिया डोमचांच थाने का प्रभार
On
कोडरमा: डोमचांच थाने के 12वें थाना प्रभारी के तौर पर अरुण कुमार पटेल ने आज विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस बाबत उन्होंने पत्रकारों से कहा कि क्षेत्र में विधि व्यवस्था संधारण करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
उन्होंने इस बाबत जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवीगण एवं समाजसेवी सहित आम जनता से आग्रह किया कि वे किसी प्रकार की घटना या सूचना होने पर तत्काल उन्हें सूचित करें। जनता की सेवा के लिए वे चौबीसों घंटे तत्पर रहेंगे। नए थाना प्रभारी के डोमचांच थाना पहुंचने पर थाना के पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस बाबत उन्होंने वहां के लोगों से परिचय प्राप्त किया। इस बाबत पूर्व थाना प्रभारी विनोद यादव को भावभीनी विदाई दी गई।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


