कोडरमा: रघुवर सरकार से युवाओं में आक्रोश: गोपाल
On
झामुमो ने की बदलाव यात्रा में भाग लेने की अपील
कोडरमा: नवलशाही थाना क्षेत्र के बच्छेडीह पंचायत अंतर्गत ताराटांड़ में सोमवार को एक बैठक आहूत की गई। इस बाबत मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद वरीय नेता गोपाल यादव ने कहा कि सरकार से युवा से लेकर हर वर्ग के लोग आज के दिन रघुवर सरकार से आक्रोशित हैं। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है कि अगर झामुमो की सरकार बनी तो स्थानीय लोगों को 75 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।
श्री यादव ने इस दौरान 19 अक्टूबर को बदलाव यात्रा में लोगों से अधिकाधिक तादात में रांची चलने की अपील लोगों से की है। इस बाबत पंचायत कमिटी का भी गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता डोमचांच प्रखंड के अध्यक्ष विश्वनाथ राय ने की। इस मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य बैजनाथ मेहता, कोडरमा प्रखंड अध्यक्ष मो मुबारक भी मौजूद थे।
मौके पर सर्वसम्मति से पंचायत अध्यक्ष के तौर पर युसुफ अंसारी व सचिव राज सिंह को नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष मो तबारक, कोषाध्यक्ष मो हदीस अंसारी को बनाया गया। कार्यकारणी में मो आजिज, मो कमरुद्दीन, विजय दास, मो जह्बार, मो ताहिर, मो मुमताज, मो समिम, मो अब्बास, रामदेव सिंह, सहदेव सिंह, मो एकासमूल, मो गियाऊल को चुना गया। बैठक में सुरेश साव, महाबीर राणा, नकुल यादव, डोमचांच प्रखंड सचिव असरफ अंसारी, जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र यादव दर्जनो लोग उपस्तिथि थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts

Latest News

