कोडरमा: 30 अगस्त को लखनऊ में मेगा वेंडर मीट

कोडरमा: 30 अगस्त को लखनऊ में मेगा वेंडर मीट

कोडरमा: भारतीय रेल की अनुसंधान इकाई, अनुसंधान डिजाइन और मानक संगठन (आरडीएसओ) 30 अगस्त को लखनऊ में विशाल विक्रेता सम्मेलन (मेगा वेंडर मीट) का आयोजन कर रहा है। सम्मेलन का उद्देश्य भारतीय रेल आपूर्ति श्रृंखला में उद्योग जगत की भागीदारी को प्रोत्साहन प्रदान करना है। इस सम्मेलन के लिए देशभर से उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सम्मेलन में भाग लेना निःशुल्क रखा गया है।
भारत सरकार के मेक इन इंडिया कार्यक्रम के अनुरूप आरडीएसओ ऐसे सम्मेलनों के माध्यम से भारतीय उद्योग जगत को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहन प्रदान करना चाहता है। सम्मेलन में आरडीएसओ द्वारा नियंत्रित उन वस्तुओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिसके लिए स्वीकृत विक्रेताओं की संख्या तीन से कम है। यह सूची आरडीएसओ वेबसाइट पर उपलब्ध है। सम्मेलन के दौरान आरडीएसओ ‘व्यापार में सुगमता’ विषय पर एक प्रस्तुति देगा। इस सम्मेलन के माध्यम से आरडीएसओ और उद्योग जगत को परस्पर विचार-विमर्श करने का मंच प्राप्त होगा। कुछ चयनित आरडीएसओ वस्तुओं को लाईव दिखाया जाएगा। विक्रेता सम्मेलन के बारे में जानकारी के प्रसार के लिए कई कदम उठाए गए हैं। फिक्की, सीआईआई, एसोचैम, आईईईएमए जैसे उद्योग परिसंघों को सूचना भेजी जा चुकी है और उन्हें सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।
रेलवे जोन के महाप्रबंधकों से अनुरोध किया गया है कि वे संभावित विक्रेताओं को सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करे। रेलवे जोन के मुख्यालयों तथा मंडल कार्यालयों में पोस्टर लगाए गए है। आरडीएसओ द्वारा नियंत्रित वस्तुओं की आपूर्ति के संदर्भ में विक्रेताओं को प्रोत्साहन देने के लिए आरडीएसओ ने कई उपाय किए है। उदाहरण के लिए तीन आपूर्तिकर्ताओं से कम संख्या वाली वस्तुओं के पंजीकरण शुल्क को 1,50,000 रुपये से घटाकर 10,000 रुपये (सूक्ष्म व लघु उद्यमों के लिए) कर दिया गया है तथा 2,50,000 रुपये से घटाकर 50,000 रुपये (अन्य के लिए) कर दिया गया है। इसके अलावा उत्पाद की जांच का खर्च आरडीएसओ वहन करेगी।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Ranchi News: कांग्रेस की बड़ी समीक्षा बैठक, संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों पर बंधु तिर्की ने जताई नाराजगी Ranchi News: कांग्रेस की बड़ी समीक्षा बैठक, संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों पर बंधु तिर्की ने जताई नाराजगी
झारखंड के खनिज पर दिल्ली का शिकंजा नहीं चलेगा: विजय शंकर नायक
Giridih News: लगटा बाबा कॉलेज में ‘शतावरी एक अमूल्य औषधि’ पर विचार गोष्ठी, किसानों और छात्रों ने लिया लाभ
लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन का स्थापना समारोह भव्य रूप से संपन्न, अनिल अग्रवाल बने अध्यक्ष
Student Protest: राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने की अपील
NTA में बड़ा फेरबदल! 50 से ज्यादा कर्मचारी हटे, अब परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था में होंगे व्यापक बदलाव
तारापीठ होटल अग्निकांड में 8 की मौत, सीएम शुभेंदु बोले- लापरवाही बरतने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Deoghar News: जसीडीह-मानिकपुर में कथित अवैध तेल कारोबार का आरोप, निगरानी व्यवस्था पर सवाल
साहिबगंज महाविद्यालय में नव नामांकित छात्रों का परिचय कार्यक्रम आयोजित
भारत ने अमेरिका से 30 महीने की लीज पर लिए 2 MQ-9B सशस्त्र ड्रोन, 1,943 करोड़ में हुआ समझौता
Crime News: 15 हजार रुपये रिश्वत लेते बांटरा थाने के सब-इंस्पेक्टर सुब्रत सरकार गिरफ्तार
झारखंड के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम