झारखंड में टूट सकते हैं गर्मी के रिकार्ड

झारखंड में टूट सकते हैं गर्मी के रिकार्ड

स्टेट ब्यूरो: झारखंड में मौसम का मिजाज तल्ख है और पिछले दस दिनों से पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। लू के साथ धूल भरी हवाएं चलने से दोपहर में घर से निकलना दुश्वार हो गया है। एक ओर बदन झुलसाने वाली गर्मी से लोग त्रस्त हैं तो दूसरी ओर बिजली की कटौती ने जीना हराम कर रखा है। सूरज उगते के साथ ही पूरे प्रचंड वेग में अपने तेवर दिखा रहा है। दस बजे से तेज धूप में लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। 12 बजे मुख्य मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहता है। चेहरा ढककर निकलने पर भी राहत नसीब नहीं हो रहा है।

[URIS id=8357]

पानी पीने के कुछ देर बाद ही होठ सूख जा रहे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली कटौती भी बढ़ गई है। सुबह से लेकर शाम तक कई बार कटौती का दंश झेलना पड़ रहा है। साधन संपन्न लोग तो कूलर और एसी के सहारे गर्मी से बचाव कर ले रहे हैं, लेकिन मध्यम और निम्न वर्ग के लोगों के लिए दिन-रात काटना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है, कि इस बार प्रदेश में गर्मी के तमाम रिकार्ड टूट सकते हैं। यहां 30 मई तक भीषण गर्मी पड़ सकती है। अभी रांची समेत पूरे राज्य का तापमान सामान्य से चार-पांच डिग्री अधिक है। लगातार लू के कारण लोगों का हाल बेहाल है। झारखंड के जंगलों व सड़क पर भीषण गर्मी से पशु-पक्षी भी परेशान हैं। जानकारों का कहना है, कि गर्मी से अभी राहत नहीं मिलने वाली, पारा चढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

झारखंड के खनिज पर दिल्ली का शिकंजा नहीं चलेगा: विजय शंकर नायक झारखंड के खनिज पर दिल्ली का शिकंजा नहीं चलेगा: विजय शंकर नायक
Giridih News: लगटा बाबा कॉलेज में ‘शतावरी एक अमूल्य औषधि’ पर विचार गोष्ठी, किसानों और छात्रों ने लिया लाभ
लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन का स्थापना समारोह भव्य रूप से संपन्न, अनिल अग्रवाल बने अध्यक्ष
Student Protest: राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने की अपील
NTA में बड़ा फेरबदल! 50 से ज्यादा कर्मचारी हटे, अब परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था में होंगे व्यापक बदलाव
तारापीठ होटल अग्निकांड में 8 की मौत, सीएम शुभेंदु बोले- लापरवाही बरतने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Deoghar News: जसीडीह-मानिकपुर में कथित अवैध तेल कारोबार का आरोप, निगरानी व्यवस्था पर सवाल
साहिबगंज महाविद्यालय में नव नामांकित छात्रों का परिचय कार्यक्रम आयोजित
भारत ने अमेरिका से 30 महीने की लीज पर लिए 2 MQ-9B सशस्त्र ड्रोन, 1,943 करोड़ में हुआ समझौता
Crime News: 15 हजार रुपये रिश्वत लेते बांटरा थाने के सब-इंस्पेक्टर सुब्रत सरकार गिरफ्तार
झारखंड के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम
Jharkhand News: बोकारो की लापता युवती मामले में हाई कोर्ट सख्त, 10 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब