राज्य स्थापना दिवस को लेकर जगन्नाथपुर अनुमंडलाधिकारी ने की बैठक
संतोष वर्मा
चाईबासा: अनुमंडल कार्यलाय में एसडीओ स्मिता कुमारी की अध्यक्षता में झारखण्ड स्थापना दिवस व 31 अक्टुबर को राष्ट्रिय एकता दिवस की तैयारी को लेकर विभिन्न विद्यालय के हेडमास्टर, प्रखंड विकास पदाधिकारी रामनारायण खलको के अलावे पंचायत प्रतिनिधियों व गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक किया। जिसमें कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार किया गया।
एसडीओ ने सभी प्रखंड के पदाधिकारी व पंचायत के जनप्रतिनिधियों से इस कार्यक्रम में सहयोग करने की अपील की है। वहीं एसडीओ ने बच्चों द्वारा सुरक्षित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए थाना प्रभारी को सड़क में नो इंटी लगाने का आर्देश दिया।
यह है कार्यक्रम:
31 अक्टुबर को 08:30 बजे में रास्सेल उच्च +2 विद्यालय में एकता का शपथ लिया जायेगा।
8:40 बजे रास्सेल स्कूल से मार्च फास्ट रन फोर युनूटी शिशु मंदिर तक।
फिर शाम को 3:30 बजे रास्सैल स्कूल से मार्च फस्ट निकलेगी जो डिग्री कालेज में खत्म होगी।
वहीं 15 नवम्बर को:
8 बजे राजकीय रास्सेल उच्च विद्यालय से विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा रैली निकालेगी जो प्रखंड स्टेडियम में पहुंचेगी।जहां सांस्कृृृति कार्यक्रम सहित अन्य प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।
मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रामनारायण खालको, गोरियाडुबा के प्रधानध्यापक शमशेर आलम, आर्दश म. वि के यदुमणी कुम्हार, शिशु मंदिर के आनन्द गोस्वामी, इन्टर कालेज के प्रचार्य. सनातन सुंडी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।










