Hazaribagh News: BSF और CCL के बीच समझौता, ग्रामीण मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज

CCL करेगा उपकरणों की आपूर्ति

Hazaribagh News: BSF और CCL के बीच समझौता, ग्रामीण मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज
file photo

इस समझौते का उद्देश्य स्थानीय लोगों के लिए उन्नत फिजियोथेरेपी सुविधाओं की स्थापना करना है।

हजारीबाग: प्रशिक्षण केंद्र एवं विद्यालय, सीमा सुरक्षा बल, हजारीबाग और सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCl) रांची ने प्रशिक्षण केंद्र एवं विद्यालय परिसर के आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों के कल्याण को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के तहत दिनांक 06 सितम्बर 2025 शनिवार को एक समझौता ज्ञापन (CCL) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते का उद्देश्य स्थानीय लोगों के लिए उन्नत फिजियोथेरेपी सुविधाओं की स्थापना करना है।
 
इस साझेदारी के तहत, सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) अपने कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के तहत प्रशिक्षण केंद्र एवं विद्यालय परिसर में स्थित अस्पताल को आधुनिक फिजियोथेरेपी व उपकरण से संबंधित चिकित्सा सामग्री की आपूर्ति करेगा। ये उपकरण स्थानीय लोगों को चोटों से उबरने और उनके शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करेगा। इस पहल से स्थानीय लोगों को उच्च-स्तरीय फिजियोथेरेपी उपचार मिलेगा, जो सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (CSR) और सुरक्षा बल के बीच सहयोग का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जो समाज के प्रति उनकी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है। 
 
सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) कोल इंडिया लिमिटेड की एक सहायक कंपनी है, जिसका मुख्यालय रांची में है। यह भारत की ऊर्जा सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और अपने कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) कार्यक्रमों के माध्यम से समुदाय के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
 
भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार सीमा सुरक्षा बल के सभी अस्पताल आयुष्मान योजना के तहत स्थानीय लोगों के ईलाज के लिए समर्पित है। वर्तमान में प्रशिक्षण केंद्र एवं विद्यालय परिसर में एक अस्पताल है। यह अस्पताल परिसर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिक आबादी के लिए चिकित्सा सहायता और अन्य आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं प्रदान करता है। औसतन 5000 मरीज प्रति वर्ष परामर्श के लिए अस्पताल आते हैं। अस्पताल में बड़ी संख्या में हड्डी रोग और संबंधित शारीरिक जटिलताएँ देखी जा रही हैं। उपकरणों की अनुपलब्धता के कारण मरीजों को अन्य अस्पतालों में भेजा जाता है। यह अस्पताल आम जनता के अलावा, प्रशिक्षण केंद्र एवं विद्यालय और STC परिसर में रहने वाले सैनिकों, उनके परिजनों और प्रशिक्षुओं को मेडिकेयर प्रदान करता है। ऑर्थापेडिक और ऑपरेशन के बाद की स्थितियों से पीड़ित रोगियों के स्वास्थ्य लाभ के लिए फिजियोथेरेपी उपकरणों की तत्काल आवश्यकता है। 
 
सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) द्वारा प्रदान किए गए उपकरणों से प्रशिक्षण केंद्र एवं विद्यालय, सीमा सुरक्षा बल में एक अत्याधुनिक फिजियोथेरेपी केंद्र स्थापित किया जाएगा, जिससे भविष्य में स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा। यह समझौता दोनों संस्थानों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल सीमा सुरक्षा बल के माध्यम से आयुष्मान योजना के तहत स्थानीय नागरिकों के स्वास्थ्य और कल्याण को सुनिश्चित करेगा और राष्ट्र निर्माण में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के योगदान को भी रेखंlकित करेगा।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha

Latest News

रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन शुरू, हजारीबाग समेत कई जिलों को लाभ रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन शुरू, हजारीबाग समेत कई जिलों को लाभ
लाखों की लागत से बना आयुष्मान आरोग्य मंदिर, लेकिन रास्ते में कीचड़: पाकुड़िया के गणपुरा में मरीज और तीमारदार बेहाल
हर दिल में बसने वाले नायक: जेआरडी टाटा की मानवीय विरासत आज भी प्रेरणास्रोत
एसपी अमित सिंह का कोटालपोखर थाना में वार्षिक निरीक्षण, लंबित कांडों, विधि-व्यवस्था और फरारियों पर फोकस
हरमू नदी की दर्दभरी कहानी: कभी जीवनदायिनी, आज गंदे नाले में तब्दील
राष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष, प्रधानमंत्री ने दी कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों को बधाई
ईडी का धनबाद में एलबी सिंह और गणेश यादव के 25 ठिकानों पर छापा
डीसी के हस्तक्षेप के बाद बीएसएल के मृत कर्मचारी सुभाष मोदी के परिजनों का अनशन समाप्त, बनी सहमति
सर्पदंश से 14 वर्षीय किशोरी की मौत, इलाज के दौरान सदर अस्पताल में तोड़ा दम
राजग की 'मंगल मिलन' बैठक में संसदीय रणनीति पर मंथन, पीयूष गोयल और लल्लन सिंह ने दिया प्रेजेंटेशन
संसद के बाहर भाजपा सांसदों का प्रदर्शन, पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग
गो-सम्मान आह्वान अभियान के तहत दुमका में निकली रैली, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सौंपा प्रार्थना-पत्र