गिरिडीह: निगम कार्यालय में देर तक दिखा हाई वोल्टेज सीन
On
प्रियंका शक्ति
गिरिडीह: नगर निगम क्षेत्र में मनमाने तरीके से पार्किंग शुल्क व जुर्माना वसूलने का विवाद गहरा गया है। असल में शनिवार को पार्किंग ठेकेदार के कर्मियों ने स्टेशन रोड में ऑल इन वन के मालिक सह पूर्व नप उपाध्यक्ष राकेश मोदी से विवाद हो गया था। साथ ही कर्मियों ने राकेश मोदी के साथ बदसलूकी की थी।
इसी के बाद हंगामा खड़ा हो गया। मौके पर जेएमएम के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू, दिनेश यादव, निर्मल झुनझुनवाला आदि पहुँचकर धरना प्रदर्शन किया और पार्किंग टेंडर को कैंसिल करने की मांग की। कई वरीय अधिकारी पहुँचकर लोगों को समझाया बुझाया, तब जाकर मामला शांत हो सका।
इसी मुद्दे को लेकर रविवार को चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स की अगुवाई में इसके दर्जनों सदस्य और शहर के कई तबकों के लोग नगर निगम परिसर में निगम के ठेकेदार के गलत तरीके से जुर्माना वसूलने के विरोध में निगम के आयुक्त से मिलने पहुंचे तो यहां भी ईनकी आयुक्त से कुछ मुद्दों पर टकराहट हो गई। बकझक के बाद
चैम्बर के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला, जेएमएम नेता सुदिव्य सोनू, अधिवक्ता संघ के महासचिव चुन्नूकांत, पूर्व नप अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव, पूर्व नप उपाध्यक्ष राकेश मोदी, चैम्बर के प्रदीप जैन, विकास खेतान, प्रमोद कुमार, प्रदीप अग्रवाल, सुनिल मोदी, विवेश जालान समेत शहर के कई गणमान्य लोग यहां निगम पर असहयोग का आरोप लगाकर धरने पर बैठ गए।
मामले को समझकर बाद में सदर विधायक निर्भर कुमार शाहाबादी भी इसमें शामिल हुए। यहां तमाम लोगों ने इस पार्किंग वसूली को अवैध करार दिया। मौके पर कहा कि निगम द्वारा अभी तक नो पार्किंग जोन चिंहित ही नहीं है, तो इसके नाम पर जुर्माना कैसे वसूल सकता है निगम? इनलोगों ने कहा कि टैक्स वसूलने के नाम पर नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है जो चिंताजनक है।लोगों ने इस पर पुरजोर विरोध की रणनीति तैयार की।
इधर भारी हंगामें और विवाद के बाद नगर आयुक्त गणेश कुमार ने कहा कि चैम्बर के आवेदन के बाद इस मसले पर ठेकेदार से स्पष्टीकरण पूछा गया है। जांच होने तक और दुर्गा पूजा में नो पार्किंग जोन जुर्माना की प्रक्रिया बंद रहेगी।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News
Pakur News: उपासना मरांडी की पहल रंग लाई, बिष्टुपुर गांव में नया ट्रांसफार्मर लगने से बहाल हुई बिजली







