खेल व विकास सर्वोच्च प्राथमिकता: संजय सेठ

खेल व विकास सर्वोच्च प्राथमिकता: संजय सेठ

सीसीएल ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताsशुरू
रांची: सीसीएल के एनके क्षेत्र स्थित ‘डकरा स्‍टेडियम’ में शुक्रवार को ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय सांसद संजय सेठ ने कहा कि राजधानी प्रक्षेत्र में खेल प्रतिभाओं का प्रोत्साहन सहित विकास उनकी प्राथमिकता सूची में पहले पायदान पर है। उन्होंने कहा कि वे पुरजोर प्रयास करेंगे कि सांसद निधि, केंद्र व राज्य सरकार के साथ- साथ सीसीएल के सहयोग से सभी युवा खिलाड़ियों को विष्व स्तरीय प्रशिक्षण मिले।
सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार का मुख्य लक्ष्य है समावेशी विकास। इसका आगाज खलारी क्षेत्र में और बेह्तर सड़को से किया जाएगा। उन्होंने सीसीएल प्रबंधन से खलारी क्षेत्र में योग प्रशिक्षण, पार्क, और शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने को कहा। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि माननीय विधायक कांके  डॉ. जीतूचरण राम, सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह, महाप्रबंधक (एन के क्षेत्र) एम के राव मौजूद थे। इससे पूर्व सांसद व अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उन्हें बेहतर खेलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विशेष पर अतिथिगणों द्वारा क्षेत्रीय महिलाओं के लिए निःशुल्क एनीमिया जाँच शिविर का आयोजन किया गया।
सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने शिविर मं जाकर जांच कराया। उन्हें निःशुल्क दवाईयां भी दी गईं। मौके पर अतिथियों ने 5 दिव्यांगों को ट्राई साईकल भी प्रदान की। इस चार दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 6 – 9 सितंबर तक किया जाएगा। टूर्नामेंट में आसपास के ग्रामीण अंचल से कुल 18 टीमें भाग ले रही है, जिसमे 14 टीम बालक और 4 टीमें बालिकाओं की है। उद्घाट्न मैच बालिका वर्ग में मैकलुस्कीगंज इंटर कॉलेज और चूरी दक्षिणी टीम के बीच खेला गया, जो काफी संघर्षपूर्ण मैच रहा। मैकलुस्कीगंज इटर कॉलेज ने 1-0 से मैच जीत गया। फाईनल मैच 9 सितंबर को ‘’डकरा स्टेडियम’’ में ही खेला जाएगा।
सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह ने इस बाबत कहा कि बच्चों में असीम प्रतिभा है। उन्होंने बच्चो को प्रोत्‍साहित करते हुए कहा कि आप सभी मे असीम प्रतिभा है। इस कारण हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है, कि झारखंड के प्रतिभावान खिलाड़ियों को सारे संसाधन उपलब्ध कराएं। इसके बाद ही खेल का सर्वागींण विकास संभव है। सीसीएल इस दिशा में पूरा प्रयास कर रहा है। मौके पर सीसीएल मुख्‍यालय से महाप्रबंधक (कल्‍याण) विमलें‍दु कुमार, महाप्रबंधक (एन.के.) एमके राव, सीएमओ (सीसीएल) डॉ सीपी धाम, डॉ रत्नेश जैन, डॉ डीकेएल चौहान, क्षेत्रीय सीसीएल कर्मी, जन प्रतिनिधिगण, जेसीसीसी के सदस्यगण, एसीसी के सदस्यगण, श्रमिक संघो के प्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्‍या में दर्शको ने फुटबॉल मैच का आनंद उठाया। टूर्नामेंट को सफल बनाने में प्रबंधक (खेल) आदिल हुसैन व स्‍थानीय प्रबंधन सहित ग्रामीणों का अहम योगदान रहा।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत
Palamu News: जिले के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा अभियान का सफल आयोजन
Palamu News: 'ऑपरेशन सफाया' के तहत पुलिस की बड़ी सफलता, देसी कार्बाइन संग तीन गिरफ्तार
Dumka News: शिकारीपाड़ा क्षेत्र में अवैध लॉटरी का काला कारोबार, गाढ़ी कमाई गंवा रहे मजदूर
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
छात्रा अमीषा और सबिता के साथ हुई बदसलूकी पर भाजपा ने उठाए गंभीर सवाल, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
Hazaribagh News: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने खनिज राजस्व को लेकर राज्य सरकार को घेरा
Hazaribagh News: फर्नेस ब्लास्ट हादसे के बाद गरमाई राजनीति, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद पहुंचीं घटनास्थल
Lohardaga News: ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवान दिलीप उरांव को दी गई अंतिम विदाई
Pakur News: जनजाति सुरक्षा मंच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुच्छेद 342 में संशोधन की रखी मांग
Pakur News: सुंदरपुर में पेसा कानून के तहत पारंपरिक ग्राम सभा का हुआ सफल आयोजन
Giridih News: प्राथमिक स्कूली बच्चों की गणितीय क्षमता सुधारने को शुरू हुआ ‘मोबाइल गुरु’ कार्यक्रम