तीसरा टेस्ट खेलने रांची पंहुचे भारत व दक्षिण अफ्रिकी खिलाड़ी
On
19 अक्टूबर से होगा मैच
रांची : तीसरा टेस्ट मैच खेलने के लिए मंगलवार को दोपहर में भारत व दक्षिण अफ्रीका की टीमें रांची पंहुच चुकी हैं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लेकर उनके होटल जानेवाले रास्तों में प्रशंसक उनकी झलक पाने को बेताब दिखे। लोगों ने क्रिकेटरों के नाम लेकर उन्हें चेयर किया। इस बाबत सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किये गये थे।
नही पंहुचे हैं कोहली और रोहित
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली व सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा आज रांची नहीं पहुंचे, जिससे एयरपोर्ट पहुंचे क्रिकेट प्रेमियों को निराशा हुई। बताया जा रहा है कि वे बुधवार या गुरुवार को रांची आएंगे। गौरतलब है कि भारतीय टीम इस सीरिज में अभी 2-0 से आगे चल रही है और रांची टेस्ट जीतकर 3-0 से क्लीन स्वीप के इरादे से जेएससीए स्टेडियम में उतरेगी। दक्षिण अफ्रीकी टीम कल मैदान में अभ्यास करेगी, जबकि टीम इंडिया गुरुवार से मैदान पर पसीना बहाएगी।
टिकटों की बिक्री शुरू: जेएससीए मैदान में होनेवाले टेस्ट मैच के टिकटों की बिक्री आज से आंरभ हो गई। लोगों ने सुबह नौ बजे से लाइन में लगकर टिकट खरीदा। इस दौरान यहां काफी लंबी लाइन लगी थी और लोग एक-एक कर अपनी बारी का इंजतार कर रहे थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


