हर खिलाड़ी में धोनी जैसे बनने की काबिलियत: सीएमडी

हर खिलाड़ी में धोनी जैसे बनने की काबिलियत: सीएमडी

रांची: सीसीएल के बैनर तले अंतर ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता 2019 का आयोजन अनगड़ा क्षेत्र अंतर्गत सिरका श्रमिक स्टेडियम में किया गया। इस बाबत सीएमडी गोपाल सिंह ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यहां के सभी बच्चों में असीम प्रतिभा है। यदि इन्हें बेहतर अवसर दिया जाए, तो हर खिलाड़ी में धोनी जैसा बनने की क्षमता रखता है।
श्री सिंह ने कहा कि ये हमारा नैतिक दायित्व है कि झारखंड के प्रतिभावान खिलाड़ियों को सभी संसाधन उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि अंतर ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता 2019 की विजेता टीम को सीसीएल प्रबंधन उनकी क्षमता के अनुसार कैरियर प्लानिंग की जाएगी। कहा कि जिस खिलाड़ी को जिस क्षेत्र में कैरियर बनाने की रूची है, उसे उस क्षेत्र में प्रोत्साहित किया जाएगा। इसी तरह उप- विजेता टीम के खिलाडियों को भी अवसर दिया जायेगा। श्री सिंह ने कहा कि सीसीएल की प्राथमिकता ‘’गरीब, ग्रामीणों एवं श्रमिकों का सर्वागींण विकास है।
उन्होंने खेल के महत्ता को लेकर कहा कि खेल से सर्वागीण विकास के साथ- साथ रोजगार भी प्राप्त किया जा सकता है। इससे पूर्व उन्होंने एक-एक खिलाडियों से परिचय प्राप्त करने के बाद उनके लक्ष्यों के बारे में जानने का प्रयास किया। इस अवसर पर सीसीएल, मुख्यालय के महाप्रबंधक (कल्याण) विमलेंदु कुमार, महाप्रबंधक (बरका-सयाल-अनगड़ा) अजय कुमार सिंह तथा क्षेत्रीय सीसीएल कर्मी, श्रमिक प्रतिनिधिगण के अलावे भारी तादात में दर्शको ने फुटबॉल मैच का आनंद उठाया। टुर्नामेंट को सफल बनाने में प्रबंधक (खेल) आदिल हुसैन का अहम योगदान रहा।
अनगड़ा टीम 1-0 से जीती
आज हुये कांटो के मुकाबले में अनगड़ा बी टीम ने चैपियंस को 1-0 से हरा दिया। अरगडा टीम के सूरज कुमार ने मैच के 13वें मिनट में एक गोल मारकर बढ़त बना ली। हालांकि चैंपियंस टीम को भी कई मौके मिले, जिसे वो गोल में नहीं बदल पाए। आखिरकार अनगड़ा टीम विजयी रही। इस प्रतियोगिता में कुल 26 टीमें भाग ले रहीं हैं, जिसमें अनगड़ा कमांड क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न गांवों की टीम शिरकत कर रही हैं। फाईनल मैच 27 जुलाई को सिरका श्रमिक स्टेडियम’ में आहूत होगा।

[URIS id=9499]

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़
Koderma News: झुमरीतिलैया में राजद ने कांवड़ पदयात्रियों के लिए लगाया भव्य सेवा शिविर
छात्राओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं, पूरी मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई: बाबूलाल मरांडी
राज्य सरकार और जेएमएम नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही: प्रतुल शाहदेव
तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैम्पा शासी निकाय की पहली बैठक