चक्रधरपुर: राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ
On
संतोष वर्मा
चाईबासा: चक्रधरपुर के रेलवे सेरसा स्टेडियम में आज रंगारंग कार्यक्रम के साथ राज्य स्तरीय बालक बालिका एसजीएफआई फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। कला संस्कृति, पर्यटन व खेलकूद विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन सांसद लक्ष्मण गिलुआ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। खेल का शुभारंभ करते हुए उन्होंने राज्य के कोने कोने से आये खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और फुटबॉल को किक भी मारी।
झारखण्ड के 24 जिले से दर्जनों टीमें इस प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखा रहे हैं। प्रतियोगिता अगले सात अक्टूबर तक चलेगा। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा की पढाई के साथ साथ खेलकूद भी आज के समय में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। उन्होंने कहा की राज्य के खेल प्रतिभा को निखारने और तराशने का काम सरकार बखूबी कर रही है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







