कंगना राणावत का जयललिता वाला लुक जारी, देखिए फोटो
On
मुंबई : अभिनेत्री कंगना राणावत का दक्षिण भारत की दिग्गज नेता जयललिता का फिल्मी लुक आज जारी कर दिया गया. आज जयललिता की जंयती है और इस खास मौके पर उनके जीवन पर बन रही फिल्म थलाईवी में कंगना राणावत का लुक जारी किया गया है. इस फिल्म में कंगना राणावत जयललिता के मुख्य किरदार को निभा रही हैं. कंगना इस पोस्टर में जयललिता के तरह ही माथे के बीच में दक्षिण भारतीय टीका लगाते दिख रही हैं और उनके कपड़े पहनने का स्टाइल भी वही है.
On #Thalaivi ‘s birth anniversary, here’s another glimpse of #KanganaRanaut looking like a mirror image of #Jayalalitha#ThalaiviBirthAnniversary @KanganaTeam #Vijay @vishinduri @ShaaileshRSingh @BrindaPrasad1 @thearvindswami @itsBhushanKumar @KarmaMediaent @TSeries @vibri_media pic.twitter.com/Tpev94ilk4
— Team Kangana Ranaut (@KanganaTeam) February 24, 2020
कंगना राणावत का यह पोस्टर जयललिता के 30 साल की उम्र के लुक वाला है, जब वह राजनीति में प्रवेश कर रही थीं. उसी तरह उन्होंने काली व सफेद बार्डर की साड़ी पहनी है. जयललिता के किरदार से पोस्टर में कंगना न्याय करती नजर आ रही हैं.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News


