दृढ़ इच्छाशक्ति और संघर्ष से मंजिल की राह हो जाती है आसान : दिवस

दृढ़ इच्छाशक्ति और संघर्ष से मंजिल की राह हो जाती है आसान : दिवस

शमीम अहमद

हजारीबाग : खुदी को कर बुलंद इतना कि हर तकदीर से पहले खुदा बंदे से खुद पूछे बता तेरी रजा क्या है.. जी हां, इन पंक्तियों को चरितार्थ कर दिखाया है झारखंड के रामगढ़ जिला के जुल्मी प्रखंड स्थित बयांग गांव निवासी दिवस कुमार नायक ने. अपनी गायकी और पेंटिंग से रातों-रात सुर्खियां बटोरने वाले दिवस बीते छह वर्षों से किसी भी पर्व की खुशियां मनाने से महरूम थे.

6 वर्ष बाद खुशी से दिवाली मनाना उन्हें अपने सपनों के साकार होने जैसा लग रहा है. बता दें कि दृढ़ इच्छा शक्ति के धनी दिवस ने 6 वर्ष पूर्व बिना घर में जानकारी दिए अपने सपने पूरा करने की चाह लेकर मुंबई चले गए. मुफलिसी और घर की तंगी वाले हालात ने उन्हें झकझोर कर रख दिया था. मुंबई की गलियों में भटकते दिवस को बमुश्किल कैंटीन में बर्तन धोने का काम मिला,0 जिसे स्वीकार कर मन में संजोए सपने को पूरा करने की आस में जी जान से अपने काम में जुटे रहे.

उनके पंख को उड़ान तब मिली जब वह इंडियन आईडल सीजन 11 के ऑडिशन राउंड में बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर के सैंया तू जो छू ले प्यार से गाकर मंचासीन जजों सहित देश के करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया.

पहले राउंड में सलेक्शन होने और गोल्डन कार्ड मिलने के बाद जब सेकेंड राउंड में दिवस अपनी परफॉर्मेंस देने के लिए इंडियन आइडल के मंच पर आये तो जजों ने दिवाली की खुशियों का जिक्र किया, जिसके बाद बिफरते हुए दिवस ने कहा कि मैंने मुफलिसी में अपने दिन बिताए हैं और बीते 6 वर्षों से बर्तन मांजते वक्त ना दिवाली और ना ही होली का पता चला. उन्होंने कहा कि हां इतना जरूर है कि दिवाली में पटाखों की आवाज कानों तक सुनाई देती थी पर वे खुशियां नसीब नहीं हो पाती थी.

दिवस की बातें सुन जज के रूप में मौजूद नेहा कक्कड़ भावुक हो उठीं और उनकी आंखों से आंसू छलक आए. उन्होंने दिवस की खुशियों के लिए दिवाली के तोहफे स्वरूप एक लाख रुपये दिये और घरवालों के साथ मिलकर दीपावली पर्व की खुशियां मनाने की बात कही. भावुक दिवस ने थैंक्यू मैम बोलकर नेहा कक्कड़ का आभार व्यक्त किया.

खास बातचीत के दौरान दिवस ने बताया कि 6 वर्षों के बाद दीपावली की खुशियां मनाना वाकई दिल को बेहद सुकून देने वाला है. उन्होंने बताया कि इस दौरान इंडियन आइडल के सभी चुने हुए प्रतिभागियों के साथ-साथ मुझे भी कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर जाने का मौका मिला और बिग बी से हमारी मुलाकात हुई. उन्होंने कहा कि अमिताभ बच्चन ने मुझे आशीर्वाद दिया जिससे मैं अपने आप में काफी गौरवान्वित महसूस हो रहा हूं. उन्होंने सोनी टीवी, इंडियन आईडल का मंच और जजों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इंडियन आइडल ने मुझे फर्श से अर्श पर लाकर खड़ा कर दिया है.

इस मंच ने मुझे पूरे देश में पहचान दिलायी है. आज मैं बेहद खुश हूं, साथ ही उन्होंने कहा कि मेरे जैसे कई प्रतिभावान युवा जो मुफलिसी या अन्य वजहों से अपनी प्रतिभा को उस मुकाम तक नहीं ले जा पा रहे हैं जिसकी तमन्ना वह अपने दिलों में रखते हैं तो वैसे युवाओं को बिल्कुल निराश होने की जरूरत नहीं है. दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ साथ संघर्ष जारी रखें. साथ ही पारिवारिक सदस्यों की दुआ और ईश्वर पर भरोसा रखें. आपकी मंजिल एक दिन आपको मिलकर रहेगी.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान