शाहरुख खान व गौरी खान ने क्वरंटाइन के लिए अपना चार मंजिला बिल्डिंग दिया, बीएमसी ने जताया आभार
मुंबई : बाॅलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान व उनकी पत्नी गौरी खान ने कोरोना महामारी को देखते हुए मुंबई का अपना चार मंजिला आफिस बृहत मुंबई म्युनिसिपल काॅरपोरेशन को क्वारंटाइन सेंटर बनाने के लिए दे दिया है. इसमें महिलाओं, वृद्धों एवं बच्चों के लिए कोरोना क्वारंटाइन सेंटर बनाए जाएंगे. शाहरुख खान एवं उनकी पत्नी के इस नेक कार्य पर बीएमसी ने आभार जताया है.
We thank @iamsrk & @gaurikhan for offering their 4-storey personal office space to help expand our Quarantine capacity equipped with essentials for quarantined children, women & elderly.Indeed a thoughtful & timely gesture!#AnythingForMumbai#NaToCorona https://t.co/4p9el14CvF— माझी Mumbai, आपली BMC (@mybmc) April 4, 2020
इसके अलावा शाहरुख खान की कंपनी ने भी कोरोना महामारी से बचाव के लिए कई तरह के मदद का एलान किया है. शाहरुख खान व एक्ट्रेस जूही चावला एवं उनके पति जय मेहता की हिस्सेदारी वाली कंपनी कई तरह से कोरोना को लेकर मदद करेंगी.
सर आप तो दिल्लीवाले हो, thank you मत करो, हुक्म करो। अपने दिल्लीवाले भाइयों और बहनों के लिए हम लगे रहेंगे। ईश्वर ने चाहा तो जल्द ही इस crisis से हम जीत कर निकलेंगे। More strength, resilience and power to your teams on ground sir. https://t.co/PoL7mLtlKa
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) April 3, 2020
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी शाहरुख खान को संकट की घड़ी में मदद के लिए धन्यवाद दिया था, जिस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा था कि आप तो दिल्लीवाले हो, थैंक्यू मत करो, हुक्म करो. अवपने दिल्ली वाले भाइयों और बहनों के लिए हम लगे रहेंगे. ईश्वर ने चाहा तो जल्द ही इस क्राइसिस से हम जीत कर निकलेंगे.

Latest News



