फिल्म मेहंदी लगाके रखना के डांस पोस्टर में आम्रपाली दुबे की इंट्री पोस्टर हुआ वायरल
On
भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव और सहर आफसा स्टारर फिल्म मेहंदी लगाके रखना का डांस पोस्टर जारी कर दिया गया है, जो अब वायरल भी हो रहा है. इस पोस्टर की खास बात ये है कि इसमें भोजपुरी यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे भी नजर आ रही हैं, जिनका रंग-बिरंगी कॉस्ट्यूम में पोज ठुमकों वाला है. हालांकि इसमें फिल्म की लीड अभिनेत्री सहर आफसा ढोल लेकर फ्रंट में दिखी रही हैं, मगर आम्रपाली की पोस्टर पर इंट्री ने फिल्म के आकर्षण को और बढ़ाया है. पोस्टर पर खेसारीलाल भी नजर आये हैं.
वहीं, फिल्म के पोस्टर को लेकर निर्माता निशांत उज्ज्वल ने बताया कि मेहंदी लगाके रखना रीमार्केबल फिल्म थी. ऐसे में जब हम आज इसका सिक्वल बना रहे हैं, तो हमारे सामने एक चाइलेंज भी है कि हम फिल्म को और कितना बेहतर बना पाते हैं. यही वजह है कि मेहंदी लगाके रखना को हम बड़े पैमाने पर लेकर आ रहे हैं. इसके लिए फिल्म के लेखक, संगीतकार और निर्देशक रजनीश मिश्रा बेहद मेहनत कर रहे हैं. जहां तक बात आम्रपाली दुबे की है, तो वे हमारी स्टोरी की डिमांड हैं. डांस पोस्टर में उनकी मौजूदगी फिल्म के लिए सकारात्मक है. हम फिल्म के अंदर जबरदस्ती कोई प्रयोग भी नहीं कर रहे. रजनीश मिश्रा ने ही इसका पहला पार्ट बनाया था, जिसने इतिहास रचा था. इसलिए हम सबों को उन पर पूरा भरोसा है. बस मैं इतना कहना चाहूंगा कि जब फिल्म रिलीज होगी, तो दर्शक इसे खूब प्यार दें और फिर इतिहास बने. गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags: Amrapali Dubey



