#RishiKapoor अभिनेता ऋषि कपूर का निधन

#RishiKapoor अभिनेता ऋषि कपूर का निधन

मुंबई : 70-80 के दशक की रोमांटिक फिल्मों में मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर का आज सुबह निधन हो गया. चार सितंबर 1952 को जनमे ऋषि कपूर ने फिल्म मेरा नाम जोकर में बाल कलाकार के रूप में काम किया था और फिर बाॅबी फिल्म में उन्होंने रोमांटिक हीरो के रूप में कैरियर शुरू किया. 68 साल के ऋषि कपूर ने 90 से अधिक फिल्मों में काम किया. ऋषि कपूर को कल अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आज सुबह उनका निधन हो गया.

ऋषि कपूर लंबे समय से बीमार थे और अमेरिका में भी महीनों उनका इलाज चला. उनके निधन पर कई बड़ी हस्तियों ने शोक जताया है. अभिनेत्री अरुणा ईरानी ने कहा कि बाॅबी में उन्होंने उनके साथ काम किया था और उनसे उनका निजी रिश्ता था. उन्होंने कहा कि वाट्सएप पर उनसे बात होते रहती थी. उन्होंने कहा कि बहुत लोग पैसा व नाम कमाते हैं लेकिन बहुत कम लोग एक अच्छे इंसान होते हैं, ऐसे ही हमारे चिंटू बाबा थे.

ऋषि कपूर के निधन पर उनके परिवार ने एक बयान जारी किया जिसमें कहा है कि आज सुबह 8.45 बजे अस्पताल में उनका निधन हुआ. वे पिछले दो साल से ल्यूकेमिया से जूझ रहे थे. डाॅक्टरों एवं मेडिकल स्टाॅफ ने बताया कि आखिरी वक्त तक वे उनका मनोरंजन करते रहे.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग
सऊदी अरब में 5 माह से फंसा बगोदर का मजदूर, परिवार ने लगाई मदद की गुहार
रात में पति से हुई बात, सुबह फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता; पिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
मिर्जाचौकी के राजकीय मध्य विद्यालय में बदहाल व्यवस्था: टूटे पंखे, खराब कंप्यूटर; कैसे पढ़ेंगे मजबूर बच्चे?
झारखंड में संसाधनों की लूट चरम पर, यह वसूली की सरकार है: सुदेश महतो
Bengaluru Triple Murder Case: लिव-इन पार्टनर के लिए बेटी बनी कातिल? माता-पिता और बहन की हत्या से सनसनी
Explainer: क्या है 'Boss Scam'? WhatsApp पर बॉस बनकर हो रही लाखों की ठगी, जानिए पूरा खेल
PhonePe, Google Pay और Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब एक जगह दिखेंगे सभी ऑटो-पेमेंट
फीफा विश्व कप 2026: मेसी के डबल स्ट्राइक से ऑस्ट्रिया पर अर्जेंटीना की जीत
इतिहास के पन्नों में 24 जून: क्रिकेट, टेनिस और संचार जगत की बड़ी घटनाएं
कतर के रास लाफान में बड़ा हादसा, 12 भारतीय नागरिकों की गई जान
फीफा विश्व कप 2026: जर्मनी को बड़ा झटका, स्टार डिफेंडर निको श्लोटरबेक विश्व कप से बाहर