अभिषेक बच्चन अपनी हर चीज के लिए रहते हैं प्रतिबद्ध : आनंद पंडित

अभिषेक बच्चन अपनी हर चीज के लिए रहते हैं प्रतिबद्ध : आनंद पंडित

 मुंबई : दिग्गज निर्माता आनंद पंडित फिल्म उद्योग के सबसे मशहूर और बहुमुखी प्रतिभा वाले निर्माताओं में से एक हैं. उन्होंने बॉलीवुड के कुछ सबसे बड़े अभिनेताओं के साथ अपने संबंध, अपने शानदार स्क्रिप्ट, दर्शकों के टेस्ट को समझने की वजह से खुद के लिए एक जगह बना ली है. अभिषेक बच्चन के जन्मदिन पर अनुभवी निर्माता ने अपनी अगली फिल्म बिग बुल में अभिषेक बच्चन के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया. द बिग बुल एक फिनान्सियल क्राइम ड्रामा फिल्म है, जिसमें जूनियर बच्चन मुख्य भूमिका में हैं. आनंद पंडित ने खुलासा किया कि पूरी शूटिंग के दौरान अभिषेक एक बेहद प्रतिबद्ध अभिनेता बने रहे और उन्होंने पूरी कास्ट और क्रू के लिए एक मिसाल कायम की है.

अभिषेक अपनी हर चीज को पूरा करने में विश्वास रखते हैं और वह अपने शिल्प के लिए बहुत प्रतिबद्ध हैं. वह सुनिश्चित करते हैं कि सेट पर हर कोई सहज महसूस करे. वह अपनी स्क्रिप्ट को पूरी तरह से पढ़ते हैं और लोगों का समय बर्बाद नहीं करते. वह सेट पर कई लोगों के लिए एक उदाहरण रहे हैं.

अनुभवी निर्माता आनंद पंडित ने आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स के बैनर तले कुछ फिल्म का निर्माण किया है. दिलचस्प बात यह है कि वह दोनों बच्चन के साथ अभी काम कर रहे हैं. चेहरे में बिग बी के साथ और द बिग बुल में जूनियर बच्चन के साथ.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में एनईपी-2020 पर विशेष शिक्षक कार्यशाला Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में एनईपी-2020 पर विशेष शिक्षक कार्यशाला
Koderma News: डीवीसी केटीपीएस अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगा मेगा टीकाकरण शिविर
Giridih News: अवैध खनन पर उपायुक्त रामनिवास यादव का कड़ा रुख, टास्क फोर्स की बैठक
Giridih News: ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त एक्शन, ब्रेथ एनालाइजर से हुई चालकों की गहन जांच
Deoghar News: पटवाबाद में कुएं की घेराबंदी का विरोध करना पड़ा महंगा, महिला से मारपीट
Deoghar News: नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 20 जून को होगी मॉक ड्रिल
राज्यसभा चुनाव में हुआ खेल? कांग्रेस प्रभारी के. राजू बोले- RJD और वामदलों ने पैसा लेकर बदल दिया खेल
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार ने की डीएमएफटी और आकांक्षी ब्लॉक योजनाओं की समीक्षा
Koderma News: छतरबर पंचायत में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, लोगों को मिले कानूनी अधिकार
Rajya Sabha Election Results: परिमल नाथवाणी ने मारी बाजी, बैजनाथ राम भी जीते; प्रणव झा को बड़ा झटका
भाजपा का कटाक्ष: परिमल नाथवानी की जीत 'कांग्रेस मुक्त भारत' की दिशा में बड़ा कदम
Koderma News: राजकीय पॉलिटेक्निक गोहाल में नशा मुक्ति पर विशेष जागरूकता कार्यशाला आयोजित