Jio ने उपभोक्ताओं के लिए कई बेहतरीन ऑफर लाई है
On
नयी दिल्ली: टेलीकॉम इंडस्ट्री में धाकड़ उपस्थिति दर्ज कराने वाली मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो अपनी दूसरी वर्षगांठ के मौके पर उपभोक्ताओं के लिए कई बेहतरीन ऑफर लाई है।
हाल ही में जियो सेलिब्रेशन पैक और डेयरी मिल्क आफर पेश करने के बाद कंपनी ने नयी पेशकश में उपभोक्ता को 100 रुपए में असीमित वॉइस कालिंग समेत 42 जीबी डाटा उपलब्ध कराने की घोषणा की है।
उपभोक्ताओं को इसका फायदा लेने के लिए कंपनी की वेबसाइट अथवा माई जियो ऐप से फोन पे के माध्यम से भुगतान करना होगा। आफर के तहत 399 रुपए का रिचार्ज कराने पर 50 रुपए का वाउचर स्वत: मिल जायेगा।
इसके अलावा फोन पे के माध्यम से 50 रुपए का कैश बैक मिलेगा। इस प्रकार उपभोक्ता को कुल 100 रुपए की छूट मिलेगी। इस प्रकार 399 रुपए का रिचार्ज 299 रुपए में कराया जा सकेगा।
399 रुपए के प्लान की वैधता तीन महीने की होगी। आफर के तहत 299 के हिसाब से उपभोक्ता को प्रति महीने प्लान 100 रुपए का मिलेगा। इसमें 1.5 जी बी डाटा (28 दिन के लिए 42 जीबी) मिलेगा। इसके अलावा असीमित वायस काल की सुविधा रहेगी।
प्लान की वैधता 84 दिन की होगी। यह सुविधाएं उपभोक्ता को तीन महीने तक मिलती रहेंगी। कंपनी ने कहा है कि यह आफर 12 से 21 सितंबर की अवधि के लिए है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


Latest News







