प्रतिभा खोज परीक्षा में संत पाॅल्स के छात्रों का जलवा
बगोदर: प्रतिभा विकास मंच शाखा बगोदर द्वारा आहूत प्रतिभा खोज परीक्षा 2019 में प्रखंड के संत पाॅल्स हाईस्कूल औरा के दसवीं कक्षा के भोला साव व सातवीं कक्षा के विद्यार्थी सचिन कक्षा ने प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
गौरतलब है कि संत पाॅल्स के विद्यार्थियों द्वारा लगातार बेहतर प्रदर्शन किया जा रहा है। यहां के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनावाते हुए सफलता की अमिट छाप छोड़ी है। प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए संत पाॅल्स के संचालक हाफिज अंसारी ने भोला व सचिन को बधाई दी है। कहा कि प्रतिभा खोज परीक्षा में गिरीडीह, बोकारो, धनबाद व हजारीबाग जिले के 324 विद्यालय के करीब 2500 बच्चों के बीच हमारे बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने उम्मीद जताई की 28 अक्टूबर को घंघरी ग्राम सभा द्वारा आहूत अंतर विद्यालय सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी उनके बच्चे अच्छा प्रदर्शन करेंगे।


