रामगढ़: ऐसी पहली सरकार बनी जो किसानों के लिए चिंतित: जयप्रकाश
On
– 15060 लाभुकों को मिली पहली किस्त
– मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का लाभ
रामगढ़: रामगढ़ महाविद्यालय में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत शुक्रवार को आहूत कार्यक्रम के दौरान 15060 नए लाभुकों को डीबीटी के माध्यम से प्रथम किस्त की राशि दे दी गई। बतौर मुख्य अतिथि यहां मौजूद मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा कि राज्य में पहली बार एक ऐसी सरकार बनी है, जो किसानों के लिए चिंतित है। सरकार किसानों के आय को दोगुना करने के लिए प्रयासरत है।
इस बाबत उपायुक्त संदीप सिंह ने कहा की मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ 5 हजार से लेकर 5 एकड़ भूमि तक के लिए 25 हजार रुपये तक की राशि का भुगतान किया जा रहा है। पूरे जिले में कुल 66478 किसानों को इस योजना के लाभ हेतु चयनित किया गया है। जिनमें से 17774 किसानों को गत 10 अगस्त को प्रथम किस्त की राशि का भुगतान किया गया था। आज इस बाबत 15 हजार 60 नए लाभुक किसानों को इस योजना के अंतर्गत राशि दी गई है। इसके अलावे शेष लगभग 33 हजार 600 लाभुक किसानों के बैंक खाते एवं उनके आधार की जांच की जा रही है। बहुत जल्द उन्हें भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा। यदि कोई किसान योजना का लाभ अभी भी नहीं ले सके हैं, तो वे कागजात के साथ अपने निकटतम राजस्व कर्मी के पास जमा करें।
मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के सभी लाभुकों को सीधे रूप से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से भी जोड़ा जाना है जिससे किसान लाभुकों को दोनों योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके इसके तहत खुल 35719 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से भी जोड़ा गया है तथा शेष सभी किसानों को इस योजना में जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष, झारखंड सरकार के कृषि निदेशक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला परियोजना निदेशक, विभिन्न प्रखंडों के अंचल अधिकारी सहित भारी संख्या में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के लाभुक उपस्थित थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts

Latest News

