रांची विवि परिसर में स्थायी प्याऊ का उद्घाटन
On
रांची: अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा के बैनर तले बुधवार को रांची विश्वविद्यालय परिसर के परीक्षा विभाग में स्थाई प्याऊ का निर्माण किया गया है। इसका अनावरण विवि के कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय, प्रति कुलपति डॉ कामिनी कुमार व राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण प्रमुख नीरा बथवाल ने किया। वीसी ने कहा कि प्याऊ का निर्माण होने से विद्यार्थियों व कर्मचारियों को काफी सुविधा मिलेगी।
मौके पर रूपा अग्रवाल, अलका सरावगी, अनुसूया नेवटिया, शाखा अध्यक्ष मंजू केडिया, सचिव रीना सुरेखा, बीना मोदी, अन्नू पोद्दार, बबीता नारसरिया, मंजू लोहिया ,उर्मिला पाडिया, प्रीति पोद्दार, ललिता नारसरिया, मीना अग्रवाल, मंजू मुरारका, अनामिका पसारी, लक्ष्मी जैन, रेखा अग्रवाल, लक्ष्मी पाटोदिया, शारदा ड्रोलिया, अनुपमा राजगढ़िया, मधु गर्ग, उषा अग्रवाल, करुणा अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, मधु सर्राफ, रेखा जैन, कुसुम पटवारी , प्रीति बंका, संगीता सरावगी, उर्मिला सरावगी, अलका अग्रवाल मौजूद थी।
[URIS id=9499]
इस अवसर पर झारखंड प्रादेशिक अग्रवाल सम्मेलन के महामंत्री प्रभाकर अग्रवाल, विश्वविद्यालय के वित्त परामर्शी सुबिमल मुखोपाध्याय ,कुलसचिव डॉ अमर कुमार चौधरी, परीक्षा नियंत्रक डॉ राजेश कुमार, डीन सोशल साइंस डॉ पीके सिंह, डीन ह्यूमैनिटीज डॉ शुभा रोहतगी, डीन कॉमर्स डॉ जेपी त्रिवेदी, सीसीडीसी डॉ एलजीएन शाहदेव, कुलानुशासक डॉ दिवाकर मिंज,एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डाॅ ब्रजेश कुमार, सिंडिकेट सदस्य अर्जुन राम सहित कई लोग मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:









