मैथेमैटिक्स गुरु को देश- विदेश से स्टूडेंट्स सहित देश के सैकड़ों प्रतिष्ठित लोगो ने दी बधाई
पटना: 3 जून स्टूडेंट्स के लिये है खास, आपको बता दें की आज ही के दिन ” 1 रुपया गुरु दक्षिणा ” वाले मैथेमैटिक्स गुरु आरके श्रीवास्तव का जन्म हुआ था। सिर्फ 1 रुपया गुरु दक्षिणा लेकर सैकड़ों गरीब स्टूडेंट्स के सपने को लगा चुके हैं पंख। आज ऐसे में उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए देश- विदेश से स्टूडेंट्स सहित अन्य सोशल साइट्स पर उमड़ पड़े हैं। लाखो स्टूडेंट्स और अभिभावको ने सोशल मीडिया के माध्यम से लिखा है, “अपने गुरु जी” आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.. ईश्वर करें आप हर क्षेत्र में शिक्षा के द्वारा समाज के लिये बेहतरीन काम करते रहो।”
वहीं कुछ पुराने स्टूडेंट्स ने आरके श्रीवास्तव के साथ पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “ये रहा वो इंसान न सिर्फ बुद्धिमान है, बल्कि दयालु और विचारवान भी है। आपके खास दिन पर मैं आपकी खुशी की कामना करते है। ईश्वर करें आप अपने इस दिन का भरपूर आनंद लें। जन्मदिन की शुभकामनाएं सर।”




