सभी प्रखंडों में एक- एक लीडर स्कूल विकसित करें: मुख्य सचिव

सभी प्रखंडों में एक- एक लीडर स्कूल विकसित करें: मुख्य सचिव

रांची: मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी ने शिक्षा विभाग को राज्य के हर प्रखंड में एक लीडर स्कूल विकसित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि प्रयास यह हो कि यह स्कूल बुनियादी सुविधाओं से युक्त उन्नत किताबी शिक्षा, अनुशासन के साथ हर स्तर पर खेल, संगीत, वाद- विवाद जैसी अन्य गतिविधयों का मानक बन सके, ताकि दूसरे स्कूलों के छात्र- शिक्षक और अभिभावक भी वहां जाकर उसकी व्यवस्था को देखें, जानें और प्रेरणा ले सकें। सीएस आज झारखंड मंत्रालय में स्कूली शिक्षा से जुड़े प्रोजेक्ट “साथ” की समीक्षा बैठक कर रहे थे।

डाॅ तिवारी ने औपचारिक किताबी शिक्षा के साथ मानसिक क्रियाशीलता पर फोकस करने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि वक्त की जरूरत बच्चों का मानसिक स्तर व सामाजिक निपुणता बढ़ाकर उन्हें बेहतर नागरिक भी बनाना है। “साथ-ई” के माध्यम से सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत छात्रों की उनके क्लास के मानक के अनुरूप अपग्रेड करना है। अभी तक के सर्वे में पाया गया है कि बच्चे कक्षा पांच में पढ़ रहे हैं, लेकिन ज्ञान का उनका मानसिक स्तर कक्षा तीन या दो का है।

यह भी पढ़ें: कोडरमा: टिकट को लेकर रेस हुए नेता, बेचैनी बढ़ी

यह स्थिति खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में है। इन्हीं छात्रों को विभिन्न शैक्षणिक तकनीक के माध्यम से अपग्रेड करने का प्रयास “साथ-ई” के माध्यम से चल रहा है। उसका सुखद परिणाम भी निकल रहा है। सीएस ने एक केंद्रीयकृत कॉल सेंटर बनाने का निर्देश शिक्षा विभाग को दिया। उन्होंने कहा कि कॉल सेंटर के नंबर का व्यापक प्रचार-प्रसार भी करें, ताकि स्कूल से जुड़ी कोई भी सूचना अभिभावक, छात्र और आम लोग तत्काल दे सकें। वे बता सकें कि स्कूल समय पर खुला या नहीं। शिक्षक आए या नहीं। पढ़ाई-लिखाई में कोई दिक्कत तो नहीं आदि। वहीं शिक्षा विभाग छात्रों के अभिभावकों व स्कूल के आस-पास के लोगों के नंबर का डाटाबेस बनाए और उस पर आउटगोइंग कॉल कर उनका फीडबैक लेकर सफल और सहज स्कूल संचालन की रणनीति बनाएं।

यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE : अप्रैल से शुरू हो गया सत्र, लेकिन जून तक नहीं तय हुआ झारखंड का शिक्षा बजट! RTI में बड़ा खुलासा

मुख्य सचिव ने स्कूलों का प्रदर्शन सुधारने के लिए छात्रों- शिक्षकों के प्रोत्साहन की रणनीति पर काम करते हुए दंड का भी प्रावधान रखने का निर्देश दिया। उन्होंने शिक्षकों के वेतन, पदोन्नति आदि को उनके परफॉरमेंस से जोड़ने का निर्देश दिया। कहा, इस प्रक्रिया में शिक्षकों और उनके संघ को भी जागरूक करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं सरकार दे रही है, लेकिन आम लोग भी अगर स्कूलों में अपने पूर्वजों आदि की याद में दान देकर कुछ मुहैया कराना चाहते हैं, तो उसे भी प्रोत्साहित करें।

मुख्य सचिव ने स्कूलों की मॉनिटरिंग सिस्टम को डिजिटल बनाने की शिक्षा विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी व्यवस्था विकसित करें, जो दूसरे राज्यों के लिए भी प्रेरणादायक बन सके। बैठक में कार्मिक विभाग के अपर मुख्य सचिव केके खंडेलवाल, स्कूली शिक्षा के प्रधान सचिव अमरेंद्र प्रताप सिंह के अलावे कई वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात 48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने वाले भरतीय बल्लेबाज बने
फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी, ‘भारत इनोवेट्स’ से वीवा टेक तक नवाचार पर रहेगा फोकस
Dumka News: 30 जून से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण, बीडीओ ने बीएलओ संग की बैठक
Dumka News: सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Dumka News: आंगनबाड़ी केंद्रों में भारी लापरवाही, समय से पहले लटक रहे ताले, बच्चे नदारद
Dhanbad News: माँ अम्बे आउटसोर्सिंग को ब्लैकलिस्ट करने की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Dhanbad News: महाराष्ट्र में जयनगर के विकास महतो का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम
Dhanbad News: बलियापुर पंचायत समिति की बैठक में गूंजा सरकारी अस्पताल की बदहाली का मुद्दा
Giridih News: चोरगत्ता गांव में बड़ी वारदात; छत पर सोता रहा परिवार, 25 लाख के जेवर साफ
Bokaro News: पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चंदनक्यारी और सियालजोरी थानों की जांची व्यवस्था
Bokaro News: बीएसएल द्वारा संचालित सेक्टर-9 स्थित "सर्व स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं