रांची: राष्ट्र निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास करना होगा: पुष्कर
रांची: राजधानी में स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड द्वारा गुरुवार को सीएमपीडीआई के साथ मिलकर सतर्कता जागरूकता सत्र का आयोजन किया। इस बाबत विभिन्न विषयों पर जागरुकता के प्रयास किये गये। मौके पर एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड के निदेशक प्रोफेसर डॉ अजीत कुमार पांडेय ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह में सतर्क रहने के महत्व पर प्रकाश डाला।
यह भी पढ़ें: कोडरमा: टिकट को लेकर रेस हुए नेता, बेचैनी बढ़ी


कार्यक्रम में कुल 50 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पुष्कर (जीएम), सीएमपीडीआई, एसके ठाकुर, (एसएम), सीएमपीडीआई, एके त्रिपाठी, मुख्य प्रबंधक, सुश्री ऋतु सिंह, सहायक प्रबंधक (वित्त) खासतौर पर शामिल हुए। निबंध लेखन में शिल्पी करक, बीए अंग्रेजी (ऑनर्स) सेमेस्टर 5 को प्रथम पुरस्कार मिला, जबकि शशांक गुप्ता बीए इंग्लिश तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार और प्रतिक्षा सिंह बीए अंग्रेजी तृतीय सेमेस्टर को तृतीय पुरस्कार मिला।


