CIT: सिविल इंजीनियरिंग के 6 छात्र का कैंपस
On
रांची: भवन निर्माण व कृषि के अंतर्गत कार्यरत राजधानी की पासा रिर्सोसेज प्रा. लि. ने कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी के 6 सिविल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों का कैंपस चयन किया है। चयनित विद्यार्थियों क्रमश: अमर केवट, प्रकाश रंजन, अरविंद कुमार, प्रशांत सौरभ, रोशन गुप्ता व विशाल रंजन हैं। टीएनपी के प्रो. इंचार्ज केपी दत्ता ने बताया कि विद्यार्थियों का कार्य क्षेत्र झारखंड व बिहार में होगा। फिलहाल इन्हें 2 लाख का सालाना पैकेज दिया जाएगा। कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर जयदीप सिंह व एक्सक्युटिव एचआर पियाली बनर्जी ने सभी चयनित विद्यार्थियों को नियुक्ति पत्र दिया। कैंब्रिज ट्रस्ट की अध्यक्ष जानकी देवी, सचिव अभिषेक सिंह, प्राचार्य डाॅ संजीव कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने चयनित छात्रों को बधाई दी। मौके पर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग के कार्डिनेटर डाॅ ए भट्टाचार्य, कार्डिनेटर प्रो. अंकित सिंह, प्रो. सरिता मुर्मू व केजे जाॅय खासतौर पर मौजूद थे।
[URIS id=9499]
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







