देवघर: डीसी ने किया नवोदय स्कूल का निरीक्षण
On
देवघर: जिले के मोहनपुर स्थित नवोदय विद्यालय का डीसी नैंसी सहाय ने बुधवार को निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान विद्यालय के बच्चों के साथ समय भी व्यतित की। श्रीमती सहाय ने कहा कि नवोदय विद्यालय देवघर के लिए एक शाम की बात है, लेकिन यहां पढ़ रहे बच्चे कल के मेधावी छात्र व ऊंचे मुकाम को छूने वाले हैं। ऐसे में स्कूल प्रबंधन का भी यह दायित्व बनता है कि वह बच्चों पर खास ध्यान दें। डीसी ने कहा कि यहां के बच्चों को मैं मोटिवेट करने आई थी, कि देश को उनकी जरूरत है और वह पढ़ाई मन लगाकर करें। उन्होंने यहां के शिक्षकों से आग्रह किया गया है कि वह बच्चों पर खास ध्यान दें। इसके अलावे वैसे बच्चे जो देवघर से बाहर के हैं, उनके ऊपर अधिकतर फोकस करें, ताकि उन्हें विद्यालय घर जैसा लगे। डीसी ने स्कूल में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने व बच्चों के हर एक्टिविटी में इनका साथ देने की बात भी कही।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts

Latest News

