कोडरमा: डीडीसी ने किया तालाब व डैम का निरीक्षण
On
कोडरमा: मरकच्चो प्रखंड के दशारो पंचायत में जलशक्ति अभियान के अंतर्गत आहूत कार्यशाला के दूसरे दिन शनिवार को डीडीसी आलोक त्रिवेदी के नेतृत्व में जिले के विभिन्न प्रखंडों के बीडीओ व विभिन्न पंचायतो के मुखिया ने प्रखंड के दशारो पंचायत का भ्रमण किया। उन्होंने इस बाबत झारखंड राज्य जल छाजन मिशन योजना के तहत हुंडरागढ़ा टांड स्थित तालाब व घाट गोसाईं में बने चेक डैम का निरीक्षण कर उसकी वास्तिवक हालात का जायजा लिया।
डीडीसी ने तेज बारिश की बजह से चेकडैम के कुछ हिस्से के क्षतिग्रस्त होने पर तत्काल इसकी मरम्मति के प्रस्ताव को भेजने का निर्देश संबंधित अधिकारियो को दिया। कहा कि भविष्य मे जल संकट न हो इसके लिए हमे अभी से जल संचयन और प्रबन्धन पर बहुत कुछ करने की जरूरत है। इस बाबत स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सटिक भूमिका होगी।
इस बाबत सावित्री देवी बीडीओ मो.जहीर आलम, सीओ रामसुमन प्रसाद, कोडरमा बीडीओ मिथिलेश कुमार, जयनगर बीडीओ अमित कुमार, डोमचांच बीडीओ मनीष कुमार, सतगांवा बीडीओ वैधनाथ उरांव, रेंजर सीताराम भगत, पीओ मनोज कुमार, मुखिया सुरेंद्र यादव, चंद्रिका साव, विजय यादव, बीपीओ राहुल कुमार, रवि कुमार, राजेश रंजन, रामशरण, मुकुंद श्रीवास्तव, जेई आयुष कुमार, हेमंत झा, जागेश्वर उरांव, पंसस गोविद यादव, रामचंद्र यादव, रोजगार सेवक जितेंद्र साहा , चन्दन तिवारी, बसंत कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







