सरायकेला: हाईकोर्ट पहुंचा माॅब लिंचिंग मामला, सीबीआई जांच के लिए पीआइएल
On
रांची: झारखंड के सरायकेला- खरसावां जिले के घातकीडीह मॉब लिंचिंग मामला प्रकरण झारखंड हाईकोर्ट के दरवाजे पर दस्तक दे चुका है और इस बाबत पंकज कुमार ने एक जनहित याचिका दाखिल कर पूरे मामले की पड़ताल सीबीआई से कराने का अनुरोध किया गया है। गौरतलब है कि प्रदेश में इस प्रकार के लगभग डेढ़ दर्जन से घटनाएं घट चुकी है।
बता दें कि 17 जून की रात कदमडीहा गांव के लोगों ने युवक तबरेज अंसारी को चोरी के आरोप में पीटा था। ग्रामीणों का आरोप है कि तबरेज अपने दो साथियों के साथ कमल महतो के घर चोरी की मंशा से घुसने की कोशिश कर रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि जब तबरेज को पकड़ा गया तो उसके दो साथी नुमैर अली और शेख इरफान भाग निकले। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें ग्रामीण तबरेज को पीट रहे हैं। इस बाबत वायरल हुए एक वीडियो में तबरेज अंसारी से धार्मिक नारे लगवाये व उसे अपने मोबाइल में रिकाॅड भी किया। पुलिस ने मामले को दर्ज किया, लेकिन मारपीट का जिक्र नहीं किया। तबरेज की मौत होने के बाद मामला पूरी तरह से गरमाया हुआ है। इस मामले की गूंज सरायकेला से लेकर संसद तक में गूंज चुकी है। इस मामले को लेेकर पुलिस ने अनुसंधान आंरभ कर दिया है। एसआइटी भी गठित हो चुकी है। एसपी ने कहा है कि दोषियों को कठोर सजा दी जाएगी।
यह भी पढ़ें:
https://samridhjharkhand.com/cm-raghuvars-tough-stand-said-the-ruler-should-not-be-a-servant
तबरेज की पत्नी ने कहा, मुझे इंसाफ चाहिए
माॅब लिचिंग प्रकरण में मृतक तबरेज की शादी दो माह पहले ही हुई थी। घटना के बाद पत्नी शाइस्ता परवीन का रो- रो कर बुरा हाल है। खुद को संभालते हुए किसी प्रकार कर रही है, कि मुझे इंसाफ चाहिए। मृतक के चाचा मशरूम आलम कहते हैं, कि उन्हें कानून व संविधान पर पूर्ण भरोसा है। कहा कि परिवार को न्याय दिलाने के खारित सरकार व प्रशासन को हर संभव कोशिश की जानी चाहिए। 27 अप्रैल को उसका निकाह हुआ था व परिवारवालों के मुताबिक निकाह के लिए ही तबरेज पुणे से गांव आया था। निकाह के बाद ईद पर्व मनाने के लिए वह गांव में रुक गया था। बचपन में ही उसके सर से माता- पिता का साया उठ गया था। पूणे में तबरेज वेल्डिंग का काम करता था। उसके चाचा ने ही उसने व उसकी बहन का पालन- पोषण किया।
[URIS id=9499] गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News








