सती घाट में पुलिस का छापा, भारी मात्रा में अवैध कोयला जप्त

सती घाट में पुलिस का छापा, भारी मात्रा में अवैध कोयला जप्त

अभिषेक सहाय
गिरिडीह: जिले में इन दिनों अवैध कोयला कारोबारियों की सामत आई हुई है। रविवार की अहले सुबह भी अवैध कोयला कारोबारियों के खिलाफ मुफस्सिल पुलिस ने तगड़ा अभियान चलाया। इस दौरान सीसीएल क्षेत्र के सती घाट इलाके में थाना प्रभारी संजीव कुमार मिश्रा की अगुवाई में पुलिस टीम ने छापा मारा और भारी मात्रा में अवैध कोयला जप्त किया।
बता दें कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। इस बाबत थाना प्रभारी श्री मिश्र ने कहा कि छापेमारी के दौरान कोयला लदी, 20 बैलगाड़ी जब्त की गई है। वहीं धंधेबाज छापेमारी स्थल से भागने में सफल रहे।
उन्होंने कहा कि कोयला चोरी को रोकने के लिए पुलिस लगातार प्रयास करती रहती है। लेकिन सीसीएल का इसमें अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि जब्त कोयले को यहां से ले जाने की सुविधा भी सीसीएल की ओर से नहीं दी गई है। वहीं कोयला चोरी रोकने में भी सीसीएल सुरक्षाकर्मी पुलिस का सहयोग नहीं कर पाते। कहा कि कई बार द्विपक्षीय कार्रवाई की कोशिश की है। लेकिन सीसीएल इस मामले में गंभीरता नहीं बरत रहा है। कोयला चोरी रोकने में पुलिस के साथ सीसीएल की भी महती जिम्मेवारी है। दोनों मिलकर काम करें तो कोयला चोरों से आसानी से निपटा जा सकता है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Deoghar News: जसीडीह, देवघर और बासुकीनाथ में रिकॉर्ड 19.86 लाख श्रद्धालुओं का हुआ आवागमन Deoghar News: जसीडीह, देवघर और बासुकीनाथ में रिकॉर्ड 19.86 लाख श्रद्धालुओं का हुआ आवागमन
Giridih News: समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में अधिकारियों ने सुनीं आमजनों की समस्याएं
Giridih News: तंबाकू नियंत्रण सेल और खाद्य सुरक्षा विभाग का संयुक्त अभियान, ₹9500 जुर्माना वसूला
Giridih News: प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने बगोदर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने सीसीएल क्षेत्र में आजीविका संवर्धन पर की समीक्षा बैठक
Ranchi News: सावन मिलन के दौरान सुहागिन महिलाओं को दिए गए पारंपरिक सुहाग चिन्ह
Sahebganj News: एफएमएनआर तकनीक से जंगलों की सुरक्षा में जुटे पोखरिया गांव के ग्रामीण
Koderma News: कस्तूरबा बालिका विद्यालय पोखरडीहा में जनप्रतिनिधियों ने किया औचक निरीक्षण, ली जानकारी
Sahebganj News: प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने दी चेतावनी, दुर्व्यवहार पर कॉलेज से होंगे निष्कासित
Sahebganj News: महाविद्यालय के बीएड विभाग को मिले नए सहायक प्राध्यापक डॉ. मिनारुल
आध्यात्मिक भवन में गूंजी गणेश वंदना, गायक कमल नयन पाण्डेय ने मोहा सबका मन
Koderma News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में लूट की योजना बनाते बिहार के चार शातिर अपराधी गिरफ्तार