मेदिनीनगर: पांच हजार रिश्वत लेते धराया रोजगार सेवक, गया जेल
On
एसीबी की कार्रवाई
मेदिनीनगर: गढ़वा का रोजगार सेवक अशोक शर्मा शुक्रवार को पांच हजार रुपए घूस लेते रंगेहाथो भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम यानि एसीबी के हत्थे चढ़ गया। आरोपी आवास योजना की किश्त निकासी हेतु घूस मांग रहा था। एसीबी की टीम का कहना है कि इस बाबत 35 वर्षीय पीड़ित बृजबिहारी चौधरी ने लिखित शिकायत की थी।
शिकायत के आधार पर बृजबिहारी चौधरी को प्रधानमंत्री आवास योजना से तहत आवास मिला है। इसके प्रथम किस्त 40 हजार रुपए के निकासी के एवज में अशोक शर्मा पांच हजार रुपए की घूस मांग रहा था। यह मूल रुप से बिहार के रोहतास का निवासी है। शिकायत को अपनी जांच में एसीबी ने सही पाया और फिर टीम बनाकर रोजगार सेवक को उसके मोहम्मद गंज स्थित आवास से दबोच लिया गया। आरोपी गढ़वा के कांडी में कार्यरत है। यह एसीबी का नवां ट्रैप था।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







