रातों रात मामले को दबाने की कोशिश

रांची। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना इस योजना का मूल उद्देश्य गरीबों को आवास मुहैया कराना है, इसी उद्देश्य से राज्य के कई जिलों पर इस योजना को धरातल पर उतारने की कवायद शुरू कर दी गयी है। लेकिन इस दौरान कई कई जगहों से अवैध वसूली का भी मामला सामने आने लगा है। इसी कड़ी में राजधानी रांची के कांके प्रखंड स्थित हुसिर पंचायत के नगड़ी ग्राम का मामला सामने आया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर कांके प्रखंड विकास पदाधिकारी से लाभुकों ने वार्ड सदस्य नीलम टोप्पो पर घूस मांगने और लेने का लिखित आरोप लगाया है। वही जब इस विषय पर हमारी टीम कांके प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल से बात की, तो उन्होंने भी वार्ड सदस्य द्वारा लाभुकों से पैसे मांगने की बात को सही बताते हुए कारवाई करने की बात कहीं। हालांकि जब हमारी टीम इस खबर को उजागर करने के लिए इस मामले में संलिप्त लोगों से मिलकर बातचीत करने लगे, तो इससे संलिप्त लोगों ने रातों रात मामले को दबाने का पूरी कोशिश करते हुए घुस की रकम को वापस करते हुए बयान भी बदलवा दिया। वही वार्ड सदस्य नीलम टोप्पो ने घूस मांगने की बात को सिरे से नकारते हुए कहा कि लाभुकों से मकान बनाने के लिए मटेरियल के लिए पैसे लिए थे। इस मामले को उजागर करने वाले सहयोगी स्वयंसेवक मेराज अंसारी ने कहा कि इस मामले में जितने भी संलिप्त लोग हैं उसकी उच्च स्तरीय जांच कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्हें इस मामले को उजागर करने पर पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा धमकियां  भी दिया जा रहा है। कांके प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष ने भी प्रधानमंत्री आवास योजना पर हो रही गड़बड़ियों को अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों की मिलीभगत बताते हुए मुख्यमंत्री से इस मामले को अवगत कराने की बात कहीं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़
Koderma News: झुमरीतिलैया में राजद ने कांवड़ पदयात्रियों के लिए लगाया भव्य सेवा शिविर
छात्राओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं, पूरी मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई: बाबूलाल मरांडी
राज्य सरकार और जेएमएम नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही: प्रतुल शाहदेव
तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैम्पा शासी निकाय की पहली बैठक