फलक के परिवार को 10 लाख मुआवजा दे सरकार: झामुमो
On
रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रवक्ता तनुज खत्री ने कहा कि रांची के हिंदपीढ़ी की बच्ची फलक की मौत ने पूरे राज्य को शर्मसार किया है। इस बाबत राज्य सरकार को फलक के परिवार को 10 लाख रुपये बतौर मुआवजा देना चाहिए। मीडिया से बात करते हुए खत्री ने कहा कि राजधानी के सभी नाली- नाले के निर्माण की सीबीआई जांच होनी चाहिए। इस प्रकरण में लिप्त अधिकारी व ठेकेदार पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए। खत्री ने बच्ची के मौत के लिए नगर निगम व नगर विकास विभाग को जिम्मेदार करार दिया है।
खत्री ने इस बाबत दोषी ठेकेदारों का लाइसेंस रद्द करने की मांग की है। इसके अलावे बगैर स्लैब वाले नालियों में जल्द से जल्द स्लैब लगवाएं जाएं। गौरतलब है कि बुधवार को हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के लोअर पीपी कंपाउंड नाला रोड रोड में ट्यूशन पढ़कर लौट रही 5 साल की फलक अख्तर खुले नाले में गिर गई थी। बारिश के कारण नाले में पानी का बहाव इतना तेज था कि बच्ची का शव लगभग 3 किलोमीटर दूर चुटिया श्मशान घाट के पास से बरामद किया गया। इस मामले में आज विधानसभा परिषर में बात करते हुए माले विधायक राजकुमार यादव ने मंत्री सीपी सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि नगर विकास मंत्री को माफी मांगनी चाहिए। बच्ची की मौत पर जवाब देने के बजाय वह नेताओं पर व्यक्तिगत हमले कर रहे हैं।
दोषी पर होगी कार्रवाई: सीपी सिंह
रांची में नाले में गिरकर बच्ची की मौत के मामले में विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत में नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने दुख जताते हुए कहा कि पूरे मामले की होगी। जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्वीकारा कि लापरवाही हुई है। बड़े नालों पर ढक्कन होना चाहिए।
[URIS id=9499]
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







